आज किस राशि की लव लाइफ में आएगा रोमांस और किसे करना होगा इंतजार? पढ़ें लव राशिफल

Updated at : 15 Mar 2026 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Love Rashifal

आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 15 March 2026: आज आपका लव राशिफल बताता है कि कुछ राशियों के जीवन में प्यार और रोमांस बढ़ेगा. जानें किन राशियों को पार्टनर से सरप्राइज और रिश्तों में खुशियां मिलेंगी.

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 15 March 2026: आज 15 मार्च 2026, रविवार का दिन है. चैत्र कृष्णपक्ष की एकादशी और द्वादशी तिथि का संयोग है. आज ग्रहों की स्थिति प्रेम के मामले में बहुत ही संवेदनशील बनी हुई है. मीन राशि में सूर्य के साथ शुक्र और शनि की युति प्रेम में गहराई तो देगी लेकिन अनुशासन की भी परीक्षा लेगी. वहीं कुम्भ राशि में मंगल, बुध और राहु का मेल प्रेम संबंधों में गलतफहमी पैदा कर सकता है. मकर राशि का चंद्रमा आज आपको थोड़ा व्यावहारिक बनाएगा. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से इन ग्रहों की चाल का आपकी लव लाइफ पर क्या असर होगा…

मेष राशि: आज आपकी लव लाइफ बेहद खास रहने वाला है. मकर राशि का चंद्रमा आपके प्रेम संबंधों में स्थिरता लाएगा. कुम्भ राशि में स्थित राहु और मंगल आपकी वाणी में कड़वाहट घोल सकते हैं, जिससे आज पार्टनर से तीखी बहस हो सकती है. शाम का समय रोमांटिक रहेगा. आपकी एक छोटी सी झूठ आपके रिश्ते तनाव ला सकती है.

वृषभ राशि: आज आपकी लव लाइफ में खतरे का संकेत है. मीन राशि में स्थित शुक्र और शनि आपके प्रेम संबंधों में दूरी पैदा कर सकते हैं. आज प्रेमी-प्रेमिका के बीच शक की दीवार खड़ी हो सकती है, जिसकी वजह से आज दिन तनावपूर्ण बीतेगा. वैवाहिक जीवन में अनबन होने की प्रबल आशंका है. मौन रहना ही आज बेहतर होगा.

मिथुन राशि: आज आपकी लव लाइफ बेहद रोमांचक रहेगा. कुम्भ राशि का बुध आपके संवाद को प्रभावी बनाएगा. आज आपका पार्टनर आपको कोई बड़ा सरप्राइज दे सकता है. आज आप काफी खुश रहेंगे. वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. आप दोनों पार्टनर साथ में लंबी सैर पर जा सकते हैं. सावधान रहें क्योंकि सिंह के केतु की नजर आपके सुखों पर है. आज अचानक किसी पुराने प्रेमी की याद दिलाकर तनाव पैदा कर सकती है.

कर्क राशि: आज आपकी लव लाइफ में भारी नुकसान हो सकता है. मकर में स्थित चंद्रमा आपकी भावनाओं के साथ खेल सकता है. आज प्रेमी के साथ छोटी सी बात पर बड़ा झगड़ा होने की संभावना है. ब्रेकअप जैसी स्थिति आज बन सकती है. वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी खलेगी. जीवनसाथी का व्यवहार आपको आहत कर सकता है. खुद को शांत रखें और आज कोई भी बड़ा फैसला न लें. राहु आज आपको भ्रमित कर सकता है.

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा. आपकी राशि में बैठा केतु आपको अकेलापन महसूस कराएगा. आज प्रेमी-प्रेमिका के बीच पुरानी यादों को लेकर चर्चा होगी जो कभी हंसाएगी तो कभी रुलाएगी. वैवाहिक जीवन में रोमांस का तड़का लगेगा. आप पार्टनर के साथ डिनर पर जा सकते हैं. आज संभलकर रहें क्योंकि कुम्भ के मंगल की दृष्टि आपके स्वभाव में गुस्सा बढ़ा सकती है. आज रोमांटिक पलों को बर्बाद न होने दें.

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. मीन के शुक्र की सीधी दृष्टि आपके प्रेम जीवन में नई ऊर्जा भरेगी. आज आप अपने पार्टनर के प्रति काफी समर्पित महसूस करेंगे. आज रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने की सोचेंगे. वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी. आपसी समझ बढ़ेगी. राहु और बुध की युति किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से आपके बीच गलतफहमी पैदा कर सकती है.

तुला राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है. प्रेम का कारक शुक्र आज शनि के साथ बैठा है जो आपके रिश्तों में ठंडापन ला सकता है. आज पार्टनर के रूखे व्यवहार से आपका दिल टूट सकता है. वैवाहिक जीवन में जिम्मेदारी का बोझ बढ़ेगा. आप एक-दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे. आज अनबन की आशंका है. अगर आप धैर्य रखेंगे तो रात तक स्थितियां सामान्य हो जाएंगी.

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद सुखद रहेगा. मकर का चंद्रमा आपके पराक्रम और संबंधों को मजबूती देगा. आज प्रेमी-प्रेमिका के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी. आप एक-दूसरे के साथ खूबसूरत पल बिताएंगे. वैवाहिक जीवन में रोमांस चरम पर होगा. पार्टनर का सहयोग आपको तनावमुक्त रखेगा. शुभ संकेत है कि आप कोई नया वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना साथ मिलकर बना सकते हैं.

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है. कुम्भ राशि में बना मंगल-राहु योग आपको अचानक किसी विवाद में फंसा सकता है. आज आपके पार्टनर का व्यवहार काफी चिड़चिड़ा रह सकता है. वैवाहिक जीवन में ससुराल पक्ष की वजह से अनबन हो सकती है. आज मानसिक शांति भंग होगी. केतु की स्थिति आपके गुप्त संबंधों को उजागर कर सकती है. आज का दिन आपके वर्तमान रिश्ते के लिए खतरनाक है.

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं. आज आप अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर पाएंगे. आज पार्टनर के साथ विश्वास बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी. जीवनसाथी आपके प्रति काफी केयरिंग रहेगा. आज रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे. कुम्भ के राहु के कारण भविष्य की चिंताओं को अपने वर्तमान पर हावी न होने दें.

कुम्भ राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है. आपकी राशि में तीन ग्रह मंगल, बुध और राहु विराजमान हैं. आज प्रेमी-प्रेमिका के बीच भयंकर टकराव की स्थिति बन सकती है. आज विवाद हो सकता है. वैवाहिक जीवन में शक और ईर्ष्या आपके रिश्ते को कमजोर कर सकती है. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. शनि की दृष्टि आपके बने-बनाए खेल को बिगाड़ सकती है.

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. आपकी राशि में सूर्य, शुक्र और शनि का त्रिकोणीय प्रभाव है. आज आप अपने पार्टनर के साथ विवाह के बंधन में बंधने का विचार कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन में अनुशासन के साथ रोमांस का अनुभव होगा. जीवनसाथी आपकी मेहनत की सराहना करेगा. शुभ समाचार मिलने के योग हैं. राहु के कारण किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह पर अपने निजी संबंधों में बदलाव न करें.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: आज का राशिफल 15 मार्च 2026: इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें किसका दिन रहेगा शानदार

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola