Aaj ka Kumbh Rashifal 30 march 2024: आलोचना का सामना करना पड़ सकता है
Aaj ka Kumbh rashifal 30 march 2024
Today horoscope आज का कुंभ राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 30 मार्च 2024 horoscope in hindi : कुंभ राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
कुंभ- आज बच्चों की सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी आ सकती है. दिन दौड़ भाग वाला रहने वाला है. पार्टनर के साथ बातचीत के दौरान सावधानी रखें, उन्हें नाराज करने की कोशिश न करें. आज आपको ऑफिस में आलोचना का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार में जोखिम लेने से बचें. दुर्घटना के योग हैं.
लव राशिफल
आज आपका मूड रोमांटिकरहेगा। आज आपका साथी आपसे अपने प्यार का इजहार कर सकता है। आज आपका कोई पुराना मित्र मिलेगा और आपसी करीबियां बढ़ती जायेंगी. आपके रिश्ते पर काम करने और मजबूत संबंध बनाने के लिए ��हुत अच्छा दिन है,
हेल्थ राशिफल
आज खाने को लेकर सतर्क रहें. बासी खाने से परहेज रखें, साथ ही बाहर का खाना भी ना खाएं. जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है. बुजुर्गों को खास देखभाल की जरूरत पड़ सकती है.
शुभ अंक—1
शुभ रंग—हरा
कुंभ राशिफल वालों का आर्थिक राशिफल
अगर कहीं से पैसा उधार में लिया है, तो उसे आज लौटाने का प्रयास करेंगे. आज मनोरंजन के मामलों में पैसे खर्च हो सकते हैं. साझेदारी में जो लोग काम कर रहे हैं उन्हें लाभ मिलेगा.
शनिवार के दिन करें ये उपाय
शनिवार के दिन शनिदेव को तेल अर्पित करने की परंपरा है. अगर आप शनि देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर तेल जरूर चढ़ाएं. इससे साढ़े साती और ढय्या का प्रकोप कम होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










