ePaper

कुंभ राशिफल 14 फरवरी 2026: लव लाइफ रहेगी खास, वेलेंटाइन डे पर पार्टनर संग बिताएंगे यादगार पल

Updated at : 14 Feb 2026 3:46 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Kumbh Rashifal

आज का कुंभ राशिफल 14 फरवरी 2026

Aaj Ka Kumbh Rashifal 14 Febuary 2026: आज 14 फरवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 03 बजकर 10 मिनट तक रहेगी. इसके बाद त्रयोदशी तिथि हो जाएगी. आज ग्रहों की स्थिति बहुत दिलचस्प हो गई है. ग्रहों के इस महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन का आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? जाननें के लिए पढ़ें आज का राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Kumbh Rashifal 14 Febuary 2026: सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य देव अब मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. कुंभ राशि में अब सूर्य, बुध, शुक्र और राहु का महासंयोग बन रहा है, जो दोस्ती, सोशल लाइफ और नए रिश्तों के लिए बहुत असरदार है. चंद्रमा धनु राशि में हैं, मंगल मकर में, गुरु मिथुन में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. केतु सिंह राशि में स्थित हैं.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का कुंभ राशिफल.

आज का राशिफल.

कुंभ राशि (Aquarius)- सूर्य-बुध-शुक्र-राहु का आपकी राशि में महासंयोग आपको बहुत बुद्धिमान और अट्रैक्टिव बनाएगा. फलादेश: आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से कुछ नया और बड़ा काम करेंगे. वेलेंटाइन डे पर आप सुख-सुविधाओं पर पैसा खर्च करेंगे. आपकी इनकम भले ही सीमित हो, लेकिन आप भविष्य के लिए पैसे बचाने का कोई स्मार्ट तरीका ढूंढ ही लेंगे.

करियर-बिजनेस: आपकी राशि में सूर्य-बुध-शुक्र-राहु का महासंयोग आपको इस समय का सबसे बुद्धिमान और अट्रैक्टिव युवा बना रहा है. आप अपनी बुद्धि और विवेक से कोई नया और बहुत बड़ा काम शुरू करेंगे, जिसमें भविष्य में जबरदस्त सफलता मिलेगी. इनकम सीमित होने के बावजूद आप भविष्य के लिए पैसे बचाने का कोई स्मार्ट तरीका ढूंढ लेंगे.

लव लाइफ: वेलेंटाइन डे पर आप सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहेंगे. आप अपनी सुख-सुविधाओं और पार्टनर की खुशी पर पैसा खर्च करेंगे. राहु और शुक्र का प्रभाव आपके बीच की केमिस्ट्री को बहुत बोल्ड और रोमांटिक बनाएगा. सिंगल युवाओं के लिए आज प्रपोज करने के लिए साल का सबसे बेहतरीन दिन है.

हेल्थ: ग्रहों के इस महासंयोग की वजह से आप बहुत एनर्जेटिक और अट्रैक्टिव महसूस करेंगे, लेकिन मानसिक रूप से विचारों की भीड़ आपको थका सकती है. माइग्रेन या सिर के भारीपन की समस्या हो सकती है. प्राणायाम करें और खुद को शांत रखने के लिए थोड़े समय एकांत में बैठें. भरपूर पानी पीना आज आपके लिए अनिवार्य है.

सावधानी: एक साथ बहुत सारे काम हाथ में न लें, प्राथमिकताएं तय करें.

उपाय: पक्षियों को सात प्रकार का अनाज खिलाएं और नीले वस्त्र पहनें.

शुभ अंक- 8.
शुभ रंग- आसमानी

Also Read:- आज कृष्ण पक्ष की द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय

Also Read:- महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें किन लोगों पर पड़ेगा असर

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola