24.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Aquarius Horoscope Today: कुंभ राशि वाले के जीवनसाथी उनकी बातों को महत्व देंगे, जानें 13 जनवरी 2024 का राशिफल

Today horoscope आज का कुम्भ राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 13 जनवरी 2024 horoscope in hindi : कुम्भ राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

कुंभ:-कुंभ राशि वालों को व्यापार के मामले में आज नए-नए विचार आयेंगे. बड़े भाई की सलाह फायदेमंद साबित होगी. परिवार में सबकुछ अच्छा रहेगा. आज कुछ खास लोगों से मिलना फायदेमंद होगा. आप समझदारी से किसी भी समस्या का समाधान आसानी से निकाल लेंगे. जीवनसाथी आपकी बातों को महत्व देंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा. जीवन में स्थिरता बनी रहेगी.

लव राशिफल- प्यार के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा और अपने प्रिय के साथ रोमांस के मौके आएंगे. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा.

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

शनि चालीस

दोहा

जय-जय श्री शनिदेव प्रभु, सुनहु विनय महराज।

करहुं कृपा हे रवि तनय, राखहु जन की लाज।।

चौपाई

जयति-जयति शनिदेव दयाला।

करत सदा भक्तन प्रतिपाला।।

चारि भुजा तन श्याम विराजै।

माथे रतन मुकुट छवि छाजै।।

परम विशाल मनोहर भाला।

टेढ़ी दृष्टि भृकुटि विकराला।।

कुण्डल श्रवण चमाचम चमकै।

हिये माल मुक्तन मणि दमकै।।

कर में गदा त्रिशूल कुठारा।

पल विच करैं अरिहिं संहारा।।

पिंगल कृष्णो छाया नन्दन।

यम कोणस्थ रौद्र दुःख भंजन।।

सौरि मन्द शनी दश नामा।

भानु पुत्रा पूजहिं सब कामा।।

जापर प्रभु प्रसन्न हों जाहीं।

रंकहु राउ करें क्षण माहीं।।

पर्वतहूं तृण होई निहारत।

तृणहंू को पर्वत करि डारत।।

राज मिलत बन रामहि दीन्हा।

कैकइहूं की मति हरि लीन्हा।।

बनहूं में मृग कपट दिखाई।

मात जानकी गई चुराई।।

लषणहि शक्ति बिकल करि डारा।

मचि गयो दल में हाहाकारा।।

दियो कीट करि कंचन लंका।

बजि बजरंग वीर को डंका।।

नृप विक्रम पर जब पगु धारा।

चित्रा मयूर निगलि गै हारा।।

हार नौलखा लाग्यो चोरी।

हाथ पैर डरवायो तोरी।।

भारी दशा निकृष्ट दिखाओ।

तेलिहुं घर कोल्हू चलवायौ।।

विनय राग दीपक महं कीन्हो।

तब प्रसन्न प्रभु ह्नै सुख दीन्हों।।

हरिशचन्द्रहुं नृप नारि बिकानी।

आपहुं भरे डोम घर पानी।।

वैसे नल पर दशा सिरानी।

भूंजी मीन कूद गई पानी।।

श्री शकंरहि गहो जब जाई।

पारवती को सती कराई।।

तनि बिलोकत ही करि रीसा।

नभ उड़ि गयो गौरि सुत सीसा।।

पाण्डव पर ह्नै दशा तुम्हारी।

बची द्रोपदी होति उघारी।।

कौरव की भी गति मति मारी।

युद्ध महाभारत करि डारी।।

रवि कहं मुख महं धरि तत्काला।

लेकर कूदि पर्यो पाताला।।

शेष देव लखि विनती लाई।

रवि को मुख ते दियो छुड़ाई।।

वाहन प्रभु के सात सुजाना।

गज दिग्गज गर्दभ मृग स्वाना।।

जम्बुक सिंह आदि नख धारी।

सो फल ज्योतिष कहत पुकारी।।

गज वाहन लक्ष्मी गृह आवैं।

हय ते सुख सम्पत्ति उपजावैं।।

गर्दभहानि करै बहु काजा।

सिंह सिद्धकर राज समाजा।।

जम्बुक बुद्धि नष्ट करि डारै।

मृग दे कष्ट प्राण संहारै।।

जब आवहिं प्रभु स्वान सवारी।

चोरी आदि होय डर भारी।।

तैसहिं चारि चरण यह नामा।

स्वर्ण लोह चांदी अरु ताम्बा।।

लोह चरण पर जब प्रभु आवैं।

धन सम्पत्ति नष्ट करावैं।।

समता ताम्र रजत शुभकारी।

स्वर्ण सर्व सुख मंगल भारी।।

जो यह शनि चरित्रा नित गावै।

कबहुं न दशा निकृष्ट सतावै।।

अद्भुत नाथ दिखावैं लीला।

करैं शत्राु के नशि बल ढीला।।

जो पंडित सुयोग्य बुलवाई।

विधिवत शनि ग्रह शान्ति कराई।।

पीपल जल शनि-दिवस चढ़ावत।

दीप दान दै बहु सुख पावत।।

कहत राम सुन्दर प्रभु दासा।

शनि सुमिरत सुख होत प्रकाशा।।

Also Read: Daily Rashifal 13 January, Saturday: Aries से Pisces राशि के लिए कैसा होगा आज का दिन
Also Read: Aaj Ka Rashifal,13 जनवरी 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल
Also Read: Aries Horoscope Today: मेष राशि वाले जातकों के आय के स्रोतों में स्थिरता रहेगी, जानें 13 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Taurus Horoscope Today: वृषभ राशि वाले भाग्य के भरोसे ना बैठे रहें, आज 13 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Gemini Horoscope Today: मिथुन राशि वालों को नौकरी में तरक्की के अवसर, जानें 13 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Kark Horoscope Today: कर्क राशि वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, जानें 13 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Leo Horoscope Today: सिंह राशि को किस्मत के सहयोग से खास काम पूरा होगा, जानें 13 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Virgo Horoscope Today: कन्या राशि वाले घरेलू जीवन पर ध्यान देंगे, जानें 13 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Libra Horoscope Today: तुला राशि वालों की मनोकामनाएं पूरी होंगी, जानें 13 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Scorpio Horoscope Today: वश्चिक वालों से जीवन साथी गुस्सा कर सकता जानें 13 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Sagittarius Horoscope Today: धनु राशि वालों की परेशानी बढ़ सकती, जानें 13 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Capricorn Horoscope Today: मकर राशि वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे, जानें 13 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Aquarius Horoscope Today: कुंभ राशि वाले के जीवनसाथी उनकी बातों को महत्व देंगे, जानें 13 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Pisces Horoscope Today: मीन राशि वाले मेहनत करें इनकम सामान्य रहेगी, आज 13 जनवरी 2024 का राशिफल

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें