कन्या राशिफल 22 फरवरी 2026: करियर में मिलेंगे नए अवसर, इन गलतियों से बचें

तुला राशिफल 22 फरवरी 2026:
Aaj Ka Kanya Rashifal 22 Febuary 2026: आज 22 फरवरी 2026, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दिन के 11 बजकर 34 मिनट तक रहेगी. इसके बाद षष्ठी तिथि हो जाएगी. आज चंद्रमा का मेष राशि में प्रवेश आपको नई शुरुआत के लिए साहस देगा. कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की युति डिजिटल वर्ल्ड और सोशल मीडिया में बड़ा मुकाम दिलाने के लिए तैयार है. मकर का मंगल आपको करियर में अनुशासन देगा.
Aaj Ka Kanya Rashifal 22 Febuary 2026: कन्या राशि- बुध और शुक्र की स्थिति आपके जीवन स्तर को सुधारने और खुशियां लाने वाली है. आज आप अपनी लाइफ को पूरी तरह एन्जॉय करेंगे. करियर में कोई नया एक्सपेरिमेंट या नया काम शुरू करने का मौका मिल सकता है. घर में किसी खास गेस्ट के आने से रौनक रहेगी और आप उनके साथ काफी बिजी रहेंगे. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आज का दिन.
करियर-बिजनेस: बुध और शुक्र की युति आपके जीवन स्तर को सुधारने और करियर में “लग्जरी और चार्म” लाने वाली है. आज आप ऑफिस में कोई नया एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं जो सफल रहेगा और आपकी साख बढ़ाएगा. घर में किसी खास गेस्ट के आने से बिजनेस नेटवर्किंग के नए मौके मिलेंगे. स्टार्टअप के लिए फंड मिलने के योग हैं.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में सुख और शांति का माहौल रहेगा. पार्टनर के साथ आपकी ट्यूनिंग बहुत ही मैच्योर रहेगी और आप दोनों मिलकर घर की सजावट या शॉपिंग का आनंद लेंगे. जो युवा सिंगल हैं, उनकी आज किसी अट्रैक्टिव व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो उनके प्रोफेशनल सर्कल से ही जुड़ा होगा.
हेल्थ: स्वास्थ्य के मामले में आज आप अत्यधिक तरोताजा और कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे. शुक्र का प्रभाव आपको मानसिक रूप से प्रसन्न रखेगा, जिससे शारीरिक बीमारियां खुद-ब-खुद दूर भागेंगी. हालांकि, घर में मेहमानों के आने से खान-पान में अनियमितता हो सकती है, इसलिए पेट का ख्याल रखें. योग आज आपके दिन को और बेहतर बनाएगा.
सावधानी: दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से बचें, अपना फोकस केवल अपने काम पर रखें.
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें.
शुभ अंक- 9.
शुभ रंग- नारंगी
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- साप्ताहिक राशिफल 22 To 28 फरवरी 2026: पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




