कन्या राशिफल 13 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा शुभ, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग

Updated at : 13 Feb 2026 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Kanya Rashifal

आज का कन्या राशिफल 13 फरवरी 2026

Aaj Ka Kanya Rashifal 13 Febuary 2026: आज 13 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसे विजया एकादशी भी कहा जाता है. ग्रहों के इस महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन का आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? जाननें के लिए पढ़ें आज का राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Kanya Rashifal 13 Febuary 2026: आज ग्रहों का अद्भुत तालमेल युवाओं के लिए नए अवसर खोल रहा है. मकर राशि में सूर्य और मंगल की युति आपको अनुशासित और साहसी बनाएगी. कुंभ राशि में बुध, शुक्र और राहु का जमावड़ा सोशल मीडिया, रोमांस और करियर में कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा. चंद्रमा आज धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं. आइए जानते हैं, पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का कन्या राशिफल.

आज का राशिफल.

कन्या (Virgo)- बुध और शुक्र की स्थिति आपके स्वभाव में पॉजिटिविटी लाएगी और दुश्मनों को दोस्त बनाएगी. घर का माहौल बहुत खुशनुमा रहेगा जिससे पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी. आपकी पॉजिटिव सोच आज आपको बड़ा फायदा दिलाएगी. कुछ ऐसे लोग जो आपसे जलते थे, वे भी आज आपकी तारीफ करेंगे और आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं.

करियर-बिजनेस: बुध और शुक्र की युति आपके स्वभाव में पॉजिटिविटी लाएगी, जिससे आप अपने दुश्मनों को भी दोस्त बना लेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी सोच बहुत साफ रहेगी, जिससे आप बड़े फैसले आसानी से ले पाएंगे. जो युवा खुद का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है.

लव लाइफ: घर का माहौल बहुत खुशनुमा रहेगा, जिससे पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी. पार्टनर के साथ आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे. आज आप अपने साथी के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की बात भी कर सकते हैं. सिंगल युवाओं को आज किसी सामाजिक समारोह में कोई खास मिल सकता है.

हेल्थ: स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन बहुत ही पॉजिटिव है. आपकी पुरानी शारीरिक परेशानियां कम होंगी. मानसिक रूप से आप खुद को बहुत संतुलित महसूस करेंगे. आज आपको अपनी आंखों का थोड़ा ध्यान रखना चाहिए, अगर ज्यादा कंप्यूटर वर्क है तो बीच-बीच में ठंडे पानी से आंखों को धोते रहें.

सावधानी: आज किसी भी तरह के उधार के लेन-देन से बचें, पैसा फंस सकता है.

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ जपें.

शुभ अंक- 8.
शुभ रंग- काला

Also Read:- पंचांग 13 फरवरी 2026: आज है विजया एकादशी, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम

Also Read:- विजया एकादशी पर किन चीजों का दान करना होता है शुभ?

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola