कन्या राशिफल 09 फरवरी 2026: ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में रहें सतर्क, धन हानि के योग

आज का कन्या राशिफल 09 फरवरी 2026
Aaj Ka Kanya Rashifal 09 Febuary 2026: आज 09 फरवरी 2026, दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज मकर राशि में सूर्य और मंगल की युति आपको अनुशासित और मेहनती बनाएगी. कुंभ राशि में बुध, शुक्र और राहु का जमावड़ा सोशल नेटवर्किंग और लव लाइफ के लिए शानदार है. चंद्रमा तुला राशि में रहकर आपके रिश्तों में बैलेंस ला रहे हैं. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.
Aaj Ka Kanya Rashifal 09 Febuary 2026: कन्या (Virgo)- बुध का कुंभ में होना आपको स्मार्ट बनाएगा, लेकिन मकर के ग्रह लेनदेन में रिस्क दिखा रहे हैं. आज पैसों के मामले में ‘कैलकुलेटिव’ रहें. बिजनेस या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय सावधानी बरतें, वरना कोई आपको चूना लगा सकता है. ऑफिस या कॉलेज में चल रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी.
करियर-बिजनेस: राशि स्वामी बुध कुंभ में हैं, जो आपको डिजिटल डील्स और ऑनलाइन बिजनेस में बहुत स्मार्ट बनाएंगे. हालांकि, मकर के ग्रहों का प्रभाव लेनदेन में जोखिम दिखा रहा है, इसलिए आज किसी भी बड़े एग्रीमेंट पर बिना जांच-परख के साइन न करें. ऑफिस में रुकी हुई फाइलें और काम आज गति पकड़ेंगे.
लव लाइफ: आज आप लव लाइफ में बहुत कैलकुलेटिव हो सकते हैं, जो पार्टनर को थोड़ा अखर सकता है. रिश्तों में भावनाओं को ज्यादा जगह दें, न कि हिसाब-किताब को. शाम को पार्टनर के साथ किसी शांतिपूर्ण जगह पर समय बिताएं, इससे आपकी आपसी समझ बढ़ेगी और मन की उलझनें भी दूर होंगी.
हेल्थ: बुध की स्थिति त्वचा से जुड़ी कोई एलर्जी या नसों में खिंचाव दे सकती है. सेहत के प्रति सतर्क रहें और तनावपूर्ण स्थितियों से बचें. भरपूर पानी पीना और समय पर नींद लेना आज आपकी कार्यक्षमता को बढ़ाएगा. आंखों की रोशनी और नसों के लिए आज योगाभ्यास करना बहुत लाभकारी रहेगा.
सावधानी: ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें, फ्रॉड होने का खतरा है.
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और ‘विष्णु सहस्रनाम’ का पाठ करें.
शुभ अंक- 4. शुभ रंग- सफेद
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- पंचांग 9 फरवरी 2026: आज है जानकी जयंती और कालाष्टमी व्रत, जानें शुभ समय, राहुकाल- पूजा टाइम
Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




