पंचांग 9 फरवरी 2026: आज है जानकी जयंती और कालाष्टमी व्रत, जानें शुभ समय, राहुकाल- पूजा टाइम

Updated:
विज्ञापन
पंचांग 9 फरवरी 2026: आज है जानकी जयंती और कालाष्टमी व्रत, जानें शुभ समय, राहुकाल- पूजा टाइम

Aaj Ka Panchang 09 February 2026: जानकी जयंती और कालाष्टमी आज 09 फरवरी 2026 दिन सोमवार को मनाई जाएगी. कालाष्टमी के दिन अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव के रौद्र रूप ‘काल भैरव’ की पूजा की जाती है. वहीं, जानकी जयंती के दिन माता सीता और भगवान राम का श्रद्धापूर्वक व्रत-पूजन करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और वैवाहिक जीवन की बाधाएं दूर होती हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 09 February 2026: आज 09 फरवरी 2026 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी. सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य मकर राशि में है. चंद्रमा तुला राशि में है. बुध कुंभ राशि में हैं. मंगल मकर राशि में हैं. शुक्र कुंभ राशि में हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में हैं, शनि मीन में हैं. राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.

आज का पंचांग

तिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि
वार: सोमवार
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
सूर्योदय: 06:31 AM
सूर्यास्त: 05:37 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: शिशिर

नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: विशाखा नक्षत्र
योग: वृद्धि योग रात 01:18 बजे तक, उसके बाद ध्रुव
करण: बालव उपरांत कौलव

ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: तुला राशि
सूर्य: मकर राशि
गुरु (बृहस्पति): मिथुन राशि (वक्री)
मंगल: मकर राशि
बुध: कुंभ राशि
शुक्र: कुम्भ राशि
शनि: मीन राशि
राहु: कुंभ राशि
केतु: सिंह राशि

जानकी जयंती और कालाष्टमी शुभ मुहूर्त

जानकी जयंती और कालाष्टमी 9 फरवरी 2026 दिन सोमवार को है.
जानकी जयंती और कालाष्टमी तिथि प्रारम्भ – 08 फरवरी 2026 की शाम 05 बजकर 19 मिनट पर
जानकी जयंती और कालाष्टमी तिथि समाप्त – 10 फरवरी 2026 की सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर
जानकी जयंती और कालाष्टमी पूजा का शुभ समय – 09 फरवरी को 06 बजकर 29 मिनट से 07 बजकर 53 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त: 09 फरवरी की सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक
जानकी जयंती व्रत पारण का शुभ समय – 10 फरवरी को सुबह 09 बजकर 16 मिनट से दोपहर 12 बजकर 04 मिनट तक

दिन का चौघड़िया (पटना)

अमृत (सर्वोत्तम): 06:31 AM से 07:54 AM
काल (हानि): 07:54 AM से 09:17 AM
शुभ (उत्तम): 09:17 AM से 10:41 AM
रोग (अशुभ): 10:41 AM से 12:04 PM
उद्वेग (अशुभ): 12:04 PM से 01:27 PM
चर (सामान्य): 01:27 PM से 02:51 PM
लाभ (उन्नति): 02:51 PM से 04:14 PM
अमृत (सर्वोत्तम): 04:14 PM से 05:37 PM

शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:43 AM से 12:25 PM
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:08 PM से 02:51 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:57 AM से 05:44 AM

अशुभ समय

राहुकाल: सुबह 07:54 AM से 09:17 AM
यमगण्ड: सुबह 10:41 AM से 12:04 PM
गुलिक काल: दोपहर 01:27 PM से 02:51 PM
दिशाशूल: पूर्व दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो दर्पण देखकर या दूध पीकर निकलें)

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: सोमवार का दिन भगवान शिव और माँ सरस्वती की पूजा के लिए विशेष फलदायी है. आज कालाष्टमी,सीताष्टमी और जानकी जयंती है.

सरल उपाय: सोमवार होने के कारण शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें. चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करने के लिए ॐ नमः शिवाय का जाप करें और सफेद चंदन का तिलक लगाएं.

Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि

Also Read:- जानकी जयंती के दिन जरूर करें इस कथा का पाठ, वरना पूजा रह जाएगी अधूरी 

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola