Aaj ka Dhanu Rashifal 1 April 2024: अगर कोई रिजल्ट आने वाला है, तो उसमें सफलता मिल सकती है

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Apr 2024 5:42 AM

विज्ञापन

Aaj ka Dhanu Rashifal 1 april 2024

Aaj ka Dhanu Rashifal 1 April 2024:आज का धनु राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 29 मार्च 2024 horoscope in hindi : धनु राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

विज्ञापन

धनु- आज का दिन छात्रों के लिए फलदायी रहेगा. अगर कोई रिजल्ट आने वाला है, तो उसमें सफलता मिल सकती है. संयम बनाये रखें, कुछ अप्रिय घटना घट सकती है. कामों को जोश व उत्साह से करेंगे.नौकरी में खासकर कि सरकारी नौकरी, कृषि, जमीन और रसायन से जुड़े जातकों को सहूलियत रहेगी.ब्लड प्रेशर, एसिडिटी, हृदय की धड़कनों की अनियमितता और आकस्मिक चोटों इत्यादि की समस्याएं भी उत्पन्न हो रही है।आप फिर से अच्छे सेहत को बनाने में रूचि रखेंगे.

लव राशिफल

आप अपनी वाणी व कम्युनेकशन के प्रभाव से अपने साथी को रिझाने का प्रयास करेंगे.हालांकि, इसके पश्चात नौकरी में कामकाज के स्थल पर सहकर्मियों और सीनियर्स के साथ वार्तालाप के समय बोली में मर्यादा का थोड़ा ध्यान रखना होगा.प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने रिश्ते में मैच्यूरिटी महसूस करेंगे और अपने प्रिय के परिवार की मदद करेंगे..

शुभ अंक—7
शुभ रंग—आसमानी, लाल

Aaj Ka Rashifal,1 अप्रैल 2024

सोमवार के दिन करें ये उपाय

सोमवार के दिन शिवजी की पूजा का विशेष महत्व है, पर कहा जाता है कि सोमवार के दिन पीले रंग कि मिठाई का भोग नहीं लगाना चाहिए. इस दिन घर के बड़े बुजुर्गों से बहस या वाद विवाद करने से बचना चाहिए. सोमवार के दिन प्रात:काल 7:30 से 9:00 बजे तक राहु काल रहता है, कहा जाता है इस दिन कहीं यात्रा करने से परहेज करना चाहिए.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola