पढ़े आज का राशिफल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

डॉ एनके बेरा मेष नौकरी व व्यवसाय में उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्तता रहेगी. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं. माता-पिता का पूर्ण सहयोग व साहचर्य प्राप्त होगा. वृष रोजी-रोजगार के हालत सुधरेंगे.बाधाएं तो आयेंगी, परंतु आप अपनी चतुराई व सूझबूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे. रोजी-रोजगार का […]
विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष
नौकरी व व्यवसाय में उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्तता रहेगी. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं. माता-पिता का पूर्ण सहयोग व साहचर्य प्राप्त होगा.
वृष
रोजी-रोजगार के हालत सुधरेंगे.बाधाएं तो आयेंगी, परंतु आप अपनी चतुराई व सूझबूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे. रोजी-रोजगार का उचित अवसर मिलेंगे.
मिथुन
भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. व्यवसाय में लाभ होगा. लॉटरी, जुआ, सट्टे में पैसा न लगाएं. व्यस्तता अधिक रहेगी. बाहरी यात्रा का योग है. गृहस्थ जीवन में खुशहाल रहेगा.
कर्क
संपत्ति संबंधी अनेक समस्याएं उत्पन्न होंगी. आय कम होगी, जिसके कारण बचत कम होने से मन उदास रहेगा. वाद-विवाद लड़ाई-झगड़े से दूर रहें.वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं.
िसंह
आप इस समय किसी राजकीय विपत्ति के शिकार हो सकते हैं. व्यावसायिक उलझनें भी बढ़ सकती हैं. आय कम, परंतु व्यय आशा से अधिक होगा. मन में बेचैनी रहेगी.अपनी वाणी व गुस्से को नियंत्रित रखें.
कन्या
प्रयास व परिश्रम से सफलता मिलेगी. मनोवांछित कार्य पूरे होंगे.रोमांस के लिए समय ठीक है. प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी. नवीन कार्य की योजना बनेगी. घर नवीन वस्तु की खरीदारी संभव है.
तुला
विवाह आदि उत्सवों की योजना बनेगी. परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य होंगे. स्वजन-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. यात्रा से परहेज करें. व्यवसाय में परेशानी एवं बाधा उत्पन्न होगी.
वृिश्चक
परिवार में कोई खुशी का अवसर आयेगा. रिश्तेदार व मित्रों से मेल-मिलाप होगा. विवाहादि शुभ कार्य संपन्न होंगे.बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व सहयोग प्राप्त होंगे.
धनु
परिश्रम-प्रयत्न से आय में आशानुकूल वृद्धि होगी. शुभ कार्य की ओर प्रवृत्ति बढ़ेगी.नये-नये लोगों से जान-पहचान बनेगी, जो आगे चलकर लाभप्रद सिद्ध होगी.
मकर
दैनिक कार्य सरलता से पूरे होंगे. जिस कार्य के लिए प्रयास करेंगे, वह पूरा होने की संभावना है,.लंबे समय से चली आ रही चिंता समाप्त होगी. संतान आज्ञाकारी रहेगी. कोई शुभ समाचार मिलेगा.
कुंभ
आज लंबित काम निपटाने में व्यस्त रहेंगे. स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होंगी. प्यार में सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा.
मीन
बिना पढ़े किसी कागज पर हस्ताक्षर न करें. अत्यधिक विश्वासघातक हो सकता है. विरोधी व शत्रु नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे. संतान पक्ष को लेकर मन कुछ चिंतित रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










