पढि़ए आज का राशिफल

Updated at : 11 May 2017 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
पढि़ए आज का राशिफल

डॉ एनके बेरा मेष कठिन परिश्रम-प्रयत्न से आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलने की संभावना, घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा, परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगा. वृष दीर्घकालीन योजनाओं पर विचार-विमर्श तथा चिंतन करेंगे. कर्मक्षेत्र में मधुर वाणी व चतुराई से आप अपने काम बना लेंगे.भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी. उद्योग-धंधे में सफलता मिलेगी. मिथुन नवीन आर्थिक-व्यापारिक […]

विज्ञापन

डॉ एनके बेरा

मेष

कठिन परिश्रम-प्रयत्न से आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलने की संभावना, घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा, परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगा.

वृष

दीर्घकालीन योजनाओं पर विचार-विमर्श तथा चिंतन करेंगे. कर्मक्षेत्र में मधुर वाणी व चतुराई से आप अपने काम बना लेंगे.भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी. उद्योग-धंधे में सफलता मिलेगी.

मिथुन

नवीन आर्थिक-व्यापारिक योजनाएं बनेगी. कर्मक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति, वाकपटुता व चतुराई से बिगड़े हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी.

कर्क

अपनी संकल्प शक्ति मजबूत बनाकर ही कोई काम करें, विपरीत स्थितियों में सुधार होगी. आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा. निराशा का समापन होगा. शुभ समाचार मिलेगा.

िसंह

आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.परिश्रिम से प्रतिकूल परिस्थिति अनुकूल बनेगी. मित्र का सहयोग मिलेगा. मन को शांति मिलेगी. सामयिक-सामाजिक विकास होगा.

कन्या

आज का दिन अनुकूल एवं शुभ फलदायक है. चारों ओर से लाभदायक समाचारों की प्राप्ति ,धनागम के अवसर बढ़ेंगे. अवसरों का फायदा उठावें, परिवार में मांगलिक कार्य होगा.

तुला

कर्मक्षेत्र में परिश्रम-संघर्ष अधिक करना पड़ेगा. प्रभावशाली माध्यम से लाभ, सामजिक-राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.

वृिश्चक

नवीन व्यापारिक योजना सफल होगी. आर्थिक लाभ होगा. पद-मान-मर्यादा-यश बढ़ेगा.राजकीय पक्ष से सहयोग मिलेगा.आपका व्यक्तित्व निखरेगा.

धनु

निराशा दूर होगी. वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. पारिवारिक सुख प्राप्त होगा. बिगड़े काम बनेंगे. सत्ता या संगठन में आपकी स्थिति मजबूत होगी.

मकर

स्थिर संपत्ति से संबंधित काम सिद्ध होंगे. रोजी-रोजगार में थोड़े परिश्रम से ही अभीष्ट कार्य सिद्ध होंगे. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी. संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा.

कुंभ

बेरोजगारों को रोजगार का साधन उपलब्ध होंगे. राजकीय सेवा से जुड़े लोगों का स्थानातंरण होने की संभव हो सकेगा, आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है.

मीन

घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय होगा. मानसिक चिंता बढ़ेगी. कर्मक्षेत्र में नये विरोधियों से नयी कठिनाइयां उत्पन्न हो सकता है. भूमि-भवन संबंधी काम सफल होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola