ePaper

आज का दिन इनके लिए काफी शुभ व फलदायी है.....जानें अपने राशिफल के बारे में

Updated at : 28 Jan 2020 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
आज का दिन इनके लिए काफी शुभ व फलदायी है.....जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष नये पद-अधिकार प्राप्त होंगे. मगर आपको आसपास के लोगों से कष्ट बना रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी, आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे. वृष आपके सोचे कामों में व्यवधान आयेगा. ज्यादा पेंचीदा मामलों में न पड़ें.व्यवहार दक्षता अधिक रखनी होगी. आपकी लापरवाही का दूसरे फायदा उठायेंगे. मिथुन आज का दिन काफी शुभ व […]

विज्ञापन

डॉ एनके बेरा

मेष

नये पद-अधिकार प्राप्त होंगे. मगर आपको आसपास के लोगों से कष्ट बना रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी, आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे.

वृष

आपके सोचे कामों में व्यवधान आयेगा. ज्यादा पेंचीदा मामलों में न पड़ें.व्यवहार दक्षता अधिक रखनी होगी. आपकी लापरवाही का दूसरे फायदा उठायेंगे.

मिथुन

आज का दिन काफी शुभ व फलदायी है. व्यवसाय में उन्नति होगी. कामकाज अच्छा चलेगा. आमदनी बढ़ेगी. कर्ज की स्थिति में सुधार होगा.

कर्क

ग्रह योग आज आपके पक्ष में नहीं है. परिश्रम के बावजूद स्थिति मनमाफिक नहीं रहेगी. मानसिक चिंता रहेगी. भाई-बहन व मित्र वर्ग से कष्ट होगा.

सिंह

सोचे अनुसार काम कम होंगे. किसी समस्या से उलझ सकते हैं. नौकरी में स्थानातंरण के साथ मतभेद होने की संभावना है. जोखिम के काम सावधानी के साथ करें.

कन्या

मकान, प्रॉपर्टी, नये व्यापार-धंधें में सफलता मिलने की योग है, परिवार में विवाहादि शुभ कार्य करने का योग बनेगा. आकस्मिक धन लाभ की संभावना है.

तुला

आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपका काम बनेगा. किसी काम से आपको पैसे मिलेंगे. आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नये कामों में आयी अड़चनें दूर होंगी.

वृिश्चक

संतान के लिए खर्च होगा. लेखन व पठन-पाठन में रुचि, घर में बड़े लोगों का समागम होगा. भूमि, भवन और वाहन सुख की अनुकूलता रहेगी. यात्रा होगी.

धनु

अब तक की अधूरी इच्छा की पूर्ति होने का सिलसिला शुरू होगा. व्यापार-धंधे में लाभ होगा. विशिष्ट कार्य सिद्धि, यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा.

मकर

अपने क्षेत्र के प्रमुख लोगों से संबंध बनाने की चेष्टा करें. उनसे चल रही समस्या का समाधान मिलेगा. जोखिम से भरा काम से दूर रहें. पत्नी-पुत्र का सुख मिलेगा.

कुंभ

आपकी व्यवहार कुशलता सिद्धि व प्रसिद्धि देने देगी. आवश्यक कार्यों के संपादन में आपकी अपनी सूझबूझ प्रशंसनीय होगी. मित्रों से प्रेम व सहानुभूति मिलेगी.

मीन

आपकी आर्थिक समस्या बनी रहेगी. आपके बहुत ही भरोसेमंद व्यक्ति आपके विरुद्ध कार्य करेगा, लेकिन आपको किसी तरह का नुकसान नहीं होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola