धैर्य से इनके आवश्यक कार्य पूरे होंगे....जानें अपने राशिफल के बारे में

Updated at : 20 Feb 2019 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
धैर्य से इनके आवश्यक कार्य पूरे होंगे....जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें. व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें. कर्मक्षेत्र में उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्तता रहेगी. वृष कार्यक्षेत्र में नयी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जायेंगी, कर्मक्षेत्र के हालत सुधरेंगे. बाधाएं तो आयेगी, परंतु आप अपनी चतुराई व सूझ-बूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे. मिथुन […]

विज्ञापन

डॉ एनके बेरा

मेष

कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें. व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें. कर्मक्षेत्र में उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्तता रहेगी.

वृष

कार्यक्षेत्र में नयी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जायेंगी, कर्मक्षेत्र के हालत सुधरेंगे. बाधाएं तो आयेगी, परंतु आप अपनी चतुराई व सूझ-बूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे.

मिथुन

धैर्य से आवश्यक कार्य पूरे होंगे. धन लाभ होगा. धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी. भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे.

कर्क

व्यस्तता अधिक रहेगी. बाहरी यात्रा का योग है. गृहस्थ जीवन में प्रसन्नता का माहौल रहेगा. संपत्ति संबंधी अनेक समस्याएं उत्पन्न होंगी. आय कम होगी.

सिंह

वाद-विवाद व लड़ाई-झगड़े से दूर रहें. वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं. दुर्घटना की आशंका. इस समय किसी राजकीय विपत्ति के शिकार हो सकते हैं.

कन्या

मन में बेचैनी रहेगी. अपनी वाणी व गुस्से को नियंत्रित रखें. प्रयास व परिश्रम से सफलता मिलेगी. मनोवांछित कार्य पूरे होंगे.

तुला

घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी संभव है. विवाह आदि उत्सवों की योजना बनेगी. परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य होंगे.

वृिश्चक

व्यवसाय में परेशानी एवं बाधा का सामना करना पड़ेगा. आर्थिक परेशानी होगी. क्रोध एवं जल्दबाजी से कार्य बिगड़ सकता है.

धनु

परिवार में कोई खुशी का अवसर आयेगा.रिस्तेदार व मित्रों से मेल-मिलाप होगा. विवाहादि शुभ कार्य संपन्न होंगे.

मकर

शुभ कार्य की ओर प्रवृत्ति बढ़ेगी. नये-नये लोगों से जान-पहचान बनेगी, जो आगे चल कर लाभप्रद सिद्ध होगी. बकाये रकम की प्राप्ति होगी.

कुंभ

लंबे समय से चली आ रही चिंता समाप्त होगी. संतान आज्ञाकारी रहेगी. कोई शुभ समाचार मिलेगा. आज आप व्यस्त रहेंगे. लंबित काम निबटायेंगे.

मीन

किसी सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा. बिना पढ़े किसी कागज पर हस्ताक्षर न करें. अत्यधिक विश्वास घातक हो सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola