इन्‍हें रोजी-रोजगार में मिलेगी सफलता.....जानें अपने राशिफल के बारे में

Updated at : 06 Dec 2018 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
इन्‍हें रोजी-रोजगार में मिलेगी सफलता.....जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष दैनिक कार्य अव्यवस्थित रहेगा, नौकरी-व्यापार में अवरोध, विविध उलझनों का सामना होगा. परिश्रम-प्रयत्न से विघ्न-बाधाएं नष्ट होकर आर्थिक सफलता मिलेगी. वृष रोजी-रोजगार में सफलता मिलेगी, किसी खास व्यक्ति के सहयोग से महत्वपूर्ण काम बनेगा, धन लाभ होगा.आत्मबल-मनोबल में वृद्धि. मिथुन परिस्थिति में सुधार होगा, बकाये रकम की प्राप्ति होगी, वस्त्र-आभूषण, धन-द्रव्य […]

विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष
दैनिक कार्य अव्यवस्थित रहेगा, नौकरी-व्यापार में अवरोध, विविध उलझनों का सामना होगा. परिश्रम-प्रयत्न से विघ्न-बाधाएं नष्ट होकर आर्थिक सफलता मिलेगी.
वृष
रोजी-रोजगार में सफलता मिलेगी, किसी खास व्यक्ति के सहयोग से महत्वपूर्ण काम बनेगा, धन लाभ होगा.आत्मबल-मनोबल में वृद्धि.
मिथुन
परिस्थिति में सुधार होगा, बकाये रकम की प्राप्ति होगी, वस्त्र-आभूषण, धन-द्रव्य की प्राप्ति होगी. दीर्घकालीन योजनाओं पर धनव्यय करना होगा.
कर्क
रोजी-रोजगार में अनुकूल वातावरण, कर्मक्षेत्र में यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा, महत्वकांक्षा पूरी होगी.
िसंह
सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों की लोकप्रियता बढ़ेगी और सत्ता-संगठन में महत्वपूर्ण स्थिति बनाने में कामयाब होंगे, कई लाभप्रद योजनाओं में रूचि बढ़ेगी.
कन्या
नौकरी में उन्नति, बेरोजगारों को रोजगार के साधन उपलब्ध होगा, महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा, आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा.
तुला
परीक्षा-प्रतियोगिता, उच्चशिक्षा से सम्बद्ध युवाओं को अनुकूल परिणाम मिलेंगे, परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा.
वृिश्चक
नये उत्साह और उमंग की वृद्धि होगी, भूमि-भवन, वाहनादि के क्रय-विक्रय से लाभ होगा, बकाये धन की वसूली होगी.
धनु
बुद्धि-चतुरता-वाकपटुता से कठिन काम भी सहज ढंग से पूरे हो जाएंगें, विरोधियों, गुप्त शत्रुओं पर विजय मिलेगा, इच्छित कार्य सफल होगा.
मकर
रोजगार-व्यापार के क्षेत्र में अच्छे समय का उपयोग करें, वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
कुंभ
किसी काम को उतावली से न करें, अनावश्यक उलझनों से कष्ट होने की संभावना, स्वास्थ्य बाधा, दिमागी तनाव, इष्ट-मित्रों-स्वजनों से मार्मिक पीड़ा होगी.
मीन
आयु-आरोग्य की रक्षा होगी, बकाये रकम की प्राप्ति, श्रेष्ठजनों के सहयोग से रोजी-रोजगार में उन्नति होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola