इनका ग्रह योग अनुकूल है. पारिवारिक वातावरण मनमाफिक रहेगा.....जानें अपने राशिफल के बारे में
Updated at : 14 Aug 2018 6:44 AM (IST)
विज्ञापन

डॉ एनके बेरा मेष नौकरी में आपसी मतभेद दूर होंगे. नये पद-अधिकार प्राप्त होंगे, मगर आपको आसपास के लोगों से कष्ट बना रहेगा. आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे. वृष आपके सोचे कामों में व्यवधान आयेंगे. जहां तक संभव हो इस समय ज्यादा पेंचीदा मामलों में न पड़ें. व्यवहार दक्षता अधिक रखनी होगी. मिथुन आज का दिन […]
विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष
नौकरी में आपसी मतभेद दूर होंगे. नये पद-अधिकार प्राप्त होंगे, मगर आपको आसपास के लोगों से कष्ट बना रहेगा. आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे.
वृष
आपके सोचे कामों में व्यवधान आयेंगे. जहां तक संभव हो इस समय ज्यादा पेंचीदा मामलों में न पड़ें. व्यवहार दक्षता अधिक रखनी होगी.
मिथुन
आज का दिन काफी कुछ शुभ फलदायी है. व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी. कामकाज अच्छा चलेगा. आमदनी बढ़ेगी. कर्ज की स्थिति में सुधार होगा.
कर्क
ग्रह योग आज आपके पक्ष में नहीं है. परिश्रम के बावजूद स्थिति मनमाफिक नहीं रहेगी. मानसिक चिंता रहेगी.भाई-बहनों अथवा मित्र वर्ग से कष्ट होगा.
सिंह
अपने सोचे अनुसार काम कम होंगे. किसी-न-किसी समस्या से उलझना पड़ सकता है. जोखिम भरे काम सावधानी से करें. आर्थिक परेशानी होगी.
कन्या
आकस्मिक धन लाभ की संभावना. रोजगार-व्यापार के कार्य तेजी से चलेगा और आपकी प्रगति होगी.नये व्यापार-धंधें में सफलता मिलने का योग है.
तुला
ग्रह योग अनुकूल है. पारिवारिक वातावरण मनमाफिक रहेगा. अनायास काम बनेंगे. वाद-विवाद, कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी.
वृश्चिक
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. नये आमदनी के स्रोत मिलेंगे. कामकाज समय पर होंगे. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. संतान सुख प्राप्त होगा.
धनु
कठोर परिश्रम से महत्वपूर्ण कामों में सफलता मिलेगी. आपकी मानसिक स्थिति ठीक रहेगी. पारिवारिक समस्याओं का निवारण होगा.
मकर
नवीन आर्थिक-व्यापारिक योजनाएं लाभप्रद सिद्ध होगा. शरीर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. संतान पक्ष से हर्षदायक समाचार की प्राप्ति. नयी आशाओं का उदय होगा.
कुंभ
स्वयं के विचार एवं स्थिति के अनुसार काम करें. व्यापार-व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा. नौकरी में अधिकारी संतोष दरसायेंगे.
मीन
व्यापार-व्यवसाय में कुछ समस्याएं बढ़ सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. वैसे आज अन्य मानसिक तकलीफें भी रहेंगी. पारिवारिक स्थिति कष्टप्रद बनेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




