इन्‍हें धन प्राप्ति के प्रयासों में मिलेगी सफलता. आशाएं बलबती होंगी.....जानें अपने राशिफल के बारे में

Updated at : 10 Jul 2018 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
इन्‍हें धन प्राप्ति के प्रयासों में मिलेगी सफलता. आशाएं बलबती होंगी.....जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष धन प्राप्ति के प्रयासों में सफलता मिलेगी. कर्मक्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग की कमी होगी. परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा. संचित धन का व्यय होगा. जमीन-जायदाद संबंधी विवादों का समाधान मिलेगा. वृष पूजा-पाठ, धर्म व आधात्म्य पर चिंतन-मनन में रूचि बढ़ेगी.आशाएं बलबती होगी. लाभकारी प्रयास सफल होगा. लोकप्रियता का विस्तार, […]

विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष
धन प्राप्ति के प्रयासों में सफलता मिलेगी. कर्मक्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग की कमी होगी. परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा. संचित धन का व्यय होगा. जमीन-जायदाद संबंधी विवादों का समाधान मिलेगा.
वृष
पूजा-पाठ, धर्म व आधात्म्य पर चिंतन-मनन में रूचि बढ़ेगी.आशाएं बलबती होगी. लाभकारी प्रयास सफल होगा. लोकप्रियता का विस्तार, धन लाभ, मान-यश-प्रतष्ठिा-उपहार-पुरस्कार की प्राप्ति होगी.
मिथुन
रोजगार की दिशा में कार्यों की अधिकता रहेगी. आर्थिक प्रयोजन सिद्ध होंगे. गुप्त विरोधियों का षड़यंत्र विफल होगा. माता पिता का सहयोग, प्रभावशाली व्यक्तियों से वांछित सहयोग मिलेगा.
कर्क
अध्ययन, अध्यवसाय, भाषण-प्रवचन के कार्य में रुचि बढ़ेगी. व्यापार-व्यवसाय में सफलता, गृहोपयोगी वस्तुओं का संचय करेंगे. भौतिक सुख-सुविधा की प्राप्ति, पारिवारिक वातावरण सुखमय होगा.
िसंह
आमदनी होने पर भी बचत की कमी दिखाई देगी. रुकावट दूर होकर सफलता की ओर अग्रसर होंगे. बिगड़ा काम बनेगा. व्यवसाय में आशातीत लाभ, सपरिवार भ्रमण-मनोरंजन के साधन बनेंगे.
कन्या
सरकारी उच्चाधिकारियों पर आपकी प्रभाव शक्ति बढ़ेगी. नयी आशाओं का उदय होगा,सुख-समृद्धि बढ़ेगी.इष्ट-मित्रों का सहयोग, धैर्य व साहस से सभी कार्य पूरे होंगे. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
तुला
परिश्रम से इच्छित सफलता की ओर अग्रसर रहेंगे. आर्थिक संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे किंतु पारिवारिक दायित्व नर्विहन में खर्च अधिक करना पड़ेगा. पुत्र-पुत्री व भाई-बहन का सुख उत्तम रहेगा.
वृिश्चक
बुद्धि-कौशल से हर जगह प्रशंसा प्राप्त करेंगे. मनोरथ की सिद्ध होगी. बिजनेस में शुभ परिवर्तन, आर्थिक लाभ, सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा, मित्र-कुटुंबियों का सहयोग, जमीन जायदाद संबंधी कार्य सफल होगा.
धनु
शुभ समाचार की प्राप्ति, सामाजिक व्यक्तियों के लिए कुछ कर दिखाने का पर्याप्त अवसर मिलेगा. किसी बृहद योजना को साकार करने में कई लोगों का साथ मिलेगा. परीक्षा-प्रतियोगिता में अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा.
मकर
रहन-सहन, भोजन-शयन व निवास स्थान का उत्तम सुख मिलेगा, आत्मविश्वास में वृद्धि, पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि, विरोधियों पर विजय, सामाजिक-राजनीतिक सम्पर्क-प्रभाव का लाभ मिलेगा.
कुंभ
स्वाभिमान व स्वावलंबन बढ़ेगा. आमदनी में वृद्धि होगी. नया परिचय का क्षेत्र बढ़ेगा. माता-पिता व वृद्धजनों के प्रति आदर भावना बढ़ेगी. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण, मनोकामनाएं पूरी होगी.
मीन
अपने काम के प्रति ही समर्पित रहें. कर्मक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा. आपके धैर्य, गंभीरता व सहनशीलता से परिवार में महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा. उपयोगी वस्तुओं के खरीद पर धन व्यय बढ़ेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola