नौकरी में होगी उन्नति, बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार…..जानें अपने राशिफल के बारे में

II डॉ एनके बेरा II मेष गृह-भूमि-वाहन सुख, व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी, संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा. आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना बन रही है. वृष धार्मिक-अनुष्ठान, मांगलिक कार्य में व्यस्त रहने का समय है. योजनाएं सफल होंगी तथा मित्रों में आपका महत्व बढ़ेगा. धनागमन के योग है. मिथुन उच्चस्तरीय लोगों के […]
II डॉ एनके बेरा II
मेष
गृह-भूमि-वाहन सुख, व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी, संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा. आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना बन रही है.
वृष
धार्मिक-अनुष्ठान, मांगलिक कार्य में व्यस्त रहने का समय है. योजनाएं सफल होंगी तथा मित्रों में आपका महत्व बढ़ेगा. धनागमन के योग है.
मिथुन
उच्चस्तरीय लोगों के संपर्क प्रभाव का लाभ उठा सकते हैं. नवीन व्यापारिक योजना सफल, आर्थिक लाभ होगा. पद-मान-मर्यादा-यश बढ़ेगा.
कर्क
परिश्रम-प्रयत्न से प्रतिकूल परिस्थिति अनुकूल बनेगी. आपके मित्र मददगार साबित होंगे. मन को शांति मिलेगी. रुका हुआ काम पूरा होगा.
िसंह
घर-गृहस्थी में सुखद व आपसी सामंजस्य बना रहेगा. मुकदमेबाजी व कोर्ट-कचहरी में विजय मिलने की संभावना. विपरीत स्थिति में सुधार होगा.
कन्या
निराशा का समापन, नये लोगों से संपर्क, महिला मित्र के माध्यम से लाभ, शुभ समाचार मिलेगा. आज का दिन अनुकूल व फलदायक है.
तुला
विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास, वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा, बिगड़े कार्य बनेंगे. आजीविका की दिशा में चले आ रहे कुछ प्रयास पूरे होंगे.
वृिश्चक
परिश्रम का पूरा फल मिलेगा. मधुर वाणी व चतुराई से आप अपने काम बना लेंगे, विरोधियों पर विजय, भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी.
धनु
महत्वपूर्ण काम पूरा होगा. आर्थिक समस्याओं का समाधान, व्यापार वृद्धि. घर-गृहस्थी में सुख-शांति रहेगी. अविवाहित को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा.
मकर
नवीन योजनाएं कार्यान्वित होंगी, कर्मक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति, वाकपटुता एवं चतुराई से बिगड़े हुए काम पूरे होंगे, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी.
कुंभ
घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय करना पड़ेगा,मानसिक चिंता बढ़ेगी. कर्मक्षेत्र में नये विरोधियों से नयी कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं.
मीन
नौकरी में उन्नति, बेरोजगारों को रोजगार का साधन उपलब्ध होंगे. राजकीय सेवा से जुड़े लोगों का स्थानांतरण होने की संभवाना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










