आज का राशिफल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

डॉ एनके बेरा मेष आवश्यक कार्य सफल होगा. मित्रों की सहयोग से जमीन-जायदाद संबंधी विवादों का समाधान मिलेगा. सुख-सुविधा के साधन बनेंगे. आर्थिक लाभ. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी. वृष कर्मक्षेत्र में संतोषजनक वातावरण, यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. लोकप्रियता का विस्तार, अधूरा कार्य पूरा होगा. मान-यश-प्रतिष्ठा-उपहार-पुरस्कार की प्राप्ति होगी. मिथुन रोजगार क्षेत्र में […]
विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष
आवश्यक कार्य सफल होगा. मित्रों की सहयोग से जमीन-जायदाद संबंधी विवादों का समाधान मिलेगा. सुख-सुविधा के साधन बनेंगे. आर्थिक लाभ. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी.
वृष
कर्मक्षेत्र में संतोषजनक वातावरण, यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. लोकप्रियता का विस्तार, अधूरा कार्य पूरा होगा. मान-यश-प्रतिष्ठा-उपहार-पुरस्कार की प्राप्ति होगी.
मिथुन
रोजगार क्षेत्र में लाभकारी वातावरण की शुरुआत होगी. नये काम में लाभ, विरोधियों का षड़यंत्र विफल होगा. माता पिता का सहयोग, प्रभावशाली व्यक्तियों से वांछित सहयोग मिलेगा.
कर्क
विपरीत परिस्थिति में सुधार, सदभावनाएं व शुभ संदेश प्राप्त होगा. उद्योग-व्यापार में सफलता, गृहोपयोगी वस्तुओं का संचय करेंगे. भौतिक सुख-सुविधा की प्राप्ति होगी.
िसंह
आदर-सम्मान एवं कर्मबल की वृद्धि, परिस्थितियों में सुधार, व्यवसाय में आशातीत लाभ, संतान की समस्याओं का समाधान करना महत्वपूर्ण काम रहेगा, सपरिवार भ्रमण-मनोरंजन के साधन बनेंगे.
कन्या
परीक्षा-प्रतियोगिता में आपको प्रयासों के अनुरूप सफलता मिलेगी, नयी आशा का उदय होगा. धैर्य व साहस से सभी कार्य पूरे होंगे,धनागम के अवसर बढ़ेगें. नौकरी में उल्लास का माहौल रहेगा.
तुला
आत्मविश्वास से जिम्मेदारी पूरी कर सकते हैं. परिश्रम से इच्छित सफलता की ओर बढ़ेंगे. आर्थिक संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे, किन्तु पारिवारिक दायित्व निर्वहन में खर्च अधिक होगा.
वृिश्चक
मनोरथ की सिद्धि होगी. बिजनेस में शुभ परिवर्तन, आर्थिक लाभ, सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा,मित्र-कुटुम्बियों का सहयोग मिलेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.
धनु
बौद्धिक प्रयासों में सफलता मिलेगी.सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों के लिए कुछ कर दिखाने का पर्याप्त अवसर मिलेगा. किसी वृहद योजना को साकार करने में लोगों का साथ मिलेगा.
मकर
साहसिक कार्य में सफलता, पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि, विरोधियों पर विजय, सामाजिक-राजनीतिक संपर्क-प्रभाव का लाभ मिलेगा.बकाये रकम की प्राप्ति होगी.
कुंभ
घर-गृहस्थी का अच्छा सुख मिलेगा. स्वजन-मित्रों का सहयोग, कर्मक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति, स्वाभिमान और स्वावलंबन बढ़ेगा. आमदनी बढेगी. नया परिचय का क्षेत्र बढ़ेगा. मनोकामना पूर्ण होगी.
मीन
रोजी-रोजगार के क्षेत्र में चिंतनीय वातावरण से मुक्ति मिलेगी. परिश्रम का फल मिलेगा. कर्मक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा. आपके द्वारा परिवार में महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










