UGC NET Exam : अब 20 नवंबर से होगी यूजीसी नेट की परीक्षा, एनटीए ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पूर्व से निर्धारित कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तिथि टकराने के कारण चार बार परीक्षा स्थगित की गयी. दिसंबर 2020 की परीक्षा मई 2021 में लेने का निर्णय लिया गया था, लेकिन कोरोना के कारण परीक्षा स्थगित हो गयी थी.
UGC NET Exam 2021, रांची न्यूज : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए यूजीसी नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) 20 नवंबर से पांच दिसंबर तक लेने का निर्णय लिया है. चार बार तिथि बदलने के बाद इस बार फाइनल तिथि की घोषणा की गयी है. परीक्षा 20, 21, 22, 24, 25, 26, 29, 30 नवंबर और एक, तीन, चार तथा पांच दिसंबर को होगी.
दिसंबर 2020 और जून 2021 की परीक्षा एक साथ ली जा रही है. परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम शीघ्र जारी होगा. अभ्यर्थी किसी प्रकार की जानकारी एनटीए की वेबसाइट (www.nta.ac.in) और (http//ugenet.nta.nic.in) से प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा एनटीए ने हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 जारी किया है. पूर्व से निर्धारित कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तिथि टकराने के कारण चार बार परीक्षा स्थगित की गयी. दिसंबर 2020 की परीक्षा मई 2021 में लेने का निर्णय लिया गया था, लेकिन कोरोना के कारण परीक्षा स्थगित हो गयी थी.
इसके बाद जून 2021 की परीक्षा को देखते हुए दिसंबर 2020 और जून 2021 की परीक्षा को मर्ज कर एक ही परीक्षा लेने का निर्णय लिया गयाथा. इसकी नयी तिथि छह अक्टूबर थी, लेकिन कई महत्वपूर्ण परीक्षा रहने के कारण तिथि में बदलाव किया गया, फिर एनटीए ने छह से आठ अक्टूबर और 17 से 19 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की, लेकिन छह व सात अक्टूबर को कई महत्त्वपूर्ण परीक्षा तिथि टकरा रही थी. इस कारण 17 से 25 अक्टूबर2021 को परीक्षा लेने का निर्णय लिया था. बाद में यह परीक्षा भी स्थगित कर दी गयी थी.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




