लॉकडाउन में क्या कर रहे हैं रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धौनी, खुद देखिये

see what mahendra singh dhoni is doing during lockdown in jharkhand रांची : लॉकडाउन के दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धौनी क्या कर रहे हैं? क्या आपको पता है. यदि आप नहीं जानते, तो हम आपको बताते हैं कि सबके प्रिय माही क्या कर रहे हैं. माही इन दिनों रांची में ही हैं. वह अपने फार्म हाउस में हैं और घास काट रहे हैं. इंस्टाग्राम पर खुद उन्होंने इस तस्वीर को शेयर किया है.
रांची : लॉकडाउन के दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धौनी क्या कर रहे हैं? क्या आपको पता है. यदि आप नहीं जानते, तो हम आपको बताते हैं कि सबके प्रिय माही क्या कर रहे हैं. माही इन दिनों रांची में ही हैं. वह अपने फार्म हाउस में हैं और घास काट रहे हैं. इंस्टाग्राम पर खुद उन्होंने इस तस्वीर को शेयर किया है.
Also Read: Coronavirus Pandemic: झारखंड में 14 लोगों को हुआ कोविड-19, एक की हुई मौत, एक गंभीरकोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उसके चेन को तोड़ने की कोशिश में पूरी दुनिया जुटी हुई है. भारत के सभी राज्यों में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित हो चुका है. झारखंड में भी अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद है. कोई कहीं आ-जा नहीं सकता.
कुछ लोग इस लॉकडाउन को फेल करने में जुटे हैं और अपने साथ-साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डाल रहे हैं. लेकिन, कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो इस लॉकडाउन को सफल बनाने में जुटे हैं. वह चाहते हैं कि कोरोना वायरस हारे और भारत जीते.
Also Read: Coronavirus Pandemic: झारखंड में कोरोना वायरस से पहली मौत, गढ़वा के क्वारेंटाइन सेंटर से 6 मरीज भागे, लॉकडाउन बढ़ने की आशंकाऐसे ही लोगों में शुमार हैं टीम इंडिया के कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धौनी. रांची के राजकुमार माही इन दिनों रांची स्थित अपने फार्म हाउस में ही रहते हैं. कहीं आना-जाना नहीं करते. सरकार के लॉकडाउन को सपोर्ट कर रहे हैं.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अपनी तस्वीर के साथ कोई कमेंट नहीं लिखा है, लेकिन उनकी इस पहल को एक अपील की तरह लिया जाना चाहिए कि लोग अपने घरों में ही वक्त बितायें. घर में वक्त बिताने के भी कई बहाने हैं. जरूरी नहीं है कि टाइम पास करने के लिए बाहर ही घूमें. घर पर भी कई काम करके वक्त बिताया जा सकता है.
Also Read: Coronavirus Pandemic : लोहरदगा में लोगों को समझ आया लॉकडाउन का महत्व, चारों ओर पसरा है सन्नाटाउल्लेखनीय है कि झारखंड में कोरोना वायरस ने पैर पसारने शुरू कर दिये हैं. महज 5 दिन में 11 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं. इसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है. संक्रमित लोगों में सबसे ज्यादा 6 लोग हिंदपीढ़ी के हैं. इसलिए रांची के लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है.
उधर, देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 199 हो गयी है. पिछले 12 घंटे में कोरोना वायरस के 547 नये मामले सामने आये हैं. इस दौरान 30 लोगों की मौत हो गयी है. भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 6,412 हो गयी है. इनमें से 504 लोग ठीकर होकर अपने घर जा चुके हैं. 5,709 लोग अब भी देश के अलग-अलग राज्यों में अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




