Raj Bhawan Garden: अब तक 1 लाख से अधिक लोगों ने किया राजभवन उद्यान का दीदार, इस दिन तक रहेगा खुला

Raj Bhawan Garden: 31 जनवरी से अब तक 1,87,444 लोग राजभवन उद्यान का भ्रमण कर चुके हैं. राजभवन उद्यान का भ्रमण करने के लिए समय सीमा में बदलाव किया गया है. राज्यपाल के निर्देश पर समय बढ़ाया गया है.
Raj Bhawan Garden: राजभवन उद्यान का भ्रमण करने और उद्यान की खूबसूरती देखने के लिए सोमवार को 72774 लोग पहुंचे. 31 जनवरी से अब तक 1,87,444 लोग राजभवन उद्यान का भ्रमण कर चुके हैं. यहां के देसी-विदेशी फूल, फल, औषधीय पौधे, 200 किस्म के 15 हजार से अधिक गुलाब के फूल, 45 प्रजाति के विदेशी मौसमी फूल, 30 वेराइटी के औषधीय पौधे, नौ फाउंटेन, झूले आदि लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं.
साथ ही कल्पतरू, पीला बांस, रुद्राक्ष, सिंदूर, कबाब चीनी, दाल चीनी जैसे कई पेड़-पौधे को देखने की उत्सुकता दिखी. फूलो झानो, अशोक उद्यान, नेहरू उद्यान, मूर्ति गार्डेन, गुरु गोविंद सिंह वाटिका, बुद्धा उद्यान, पीपल प्लॉट, अमरूद बगान, मैंगो प्लॉट, लीची बगान में लोगों ने खूब सेल्फी ली. युवा फूलों के बीच रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते दिखे. बच्चे झूले का आनंद लेते दिखे, तो बड़े बुजुर्ग में फल फूलों के पौधों के बारे में जानने की जिज्ञासा दिखी. राजभवन उद्यान के लिए लंबी कतारें लगी थीं. इस कारण सड़कों पर रह रहकर जाम की स्थिति बनी थी.
बता दें कि राजभवन उद्यान का दीदार अब 10 फरवरी तक कर सकेंगे. राजभवन उद्यान का भ्रमण करने के लिए समय सीमा में बदलाव किया गया है. राज्यपाल के निर्देश पर समय बढ़ाया गया है. लोग शाम 4:30 बजे तक राजभवन उद्यान का भ्रमण कर सकेंगे. दोपहर दो बजे तक लोगों को प्रवेश मिलेगा. पहले सात फरवरी तक राजभवन उद्यान आमलोगों के लिए खोलने का निर्णय लिया गया था. इस बार राजभवन में कई नयी चीजें देखने को मिल रही हैं. इसमें खास कर अशोक स्तंभ, ब्रिज, चिल्ड्रेन पार्क, सोहराई आर्ट, पहाड़ पर चरखा आदि चीजें लोगों को आकर्षित कर रही हैं. लोग इनके बीच सेल्फी लेते दिखे. उद्यान में बच्चों के साथ बड़े भी खूब मस्ती कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




