ePaper

Jharkhand Foundation Day: राष्ट्रपति 15 को झारखंड में, सुरक्षा में तैनात रहेंगे सुरक्षा बल के 4000 जवान

Updated at : 13 Nov 2022 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Foundation Day: राष्ट्रपति 15 को झारखंड में, सुरक्षा में तैनात रहेंगे सुरक्षा बल के 4000 जवान

Jharkhand Foundation Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अब 15 नवंबर को सुबह रांची पहुंचेंगी और एयरपोर्ट से सीधे हेलीकॉप्टर से खूंटी चली जायेंगी. वहां बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि देंगी.

विज्ञापन

Jharkhand Foundation Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे की तैयारी अंतिम चरण में है. राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. 4,000 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गयी है. खूंटी में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं. खूंटी जिला के संवेदनशील इलाकों में स्थित जंगलों में कई दिनों तक कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया. जंगलों में सुरक्षा बल के जवानों को मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है.

सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी नहीं रख सकेंगे फोन, पानी का बोतल

राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर उनकी सुरक्षा में तैनात किये गये पुलिसकर्मियों को रविवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में ब्रीफ किया गया. पुलिसकर्मियों से कहा गया कि वे सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही न बरतें. सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी अपने पास पानी के बोतल और मोबाइल फोन भी नहीं रख पायेंगे.

Also Read: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची के मोरहाबादी और देवघर का कार्यक्रम रद्द, सिर्फ जाएंगी खूंटी

करीब एक दर्जन आईपीएस अधिकारी थे मौजूद

ब्रीफिंग में सुरक्षा से जुड़ी कई छोटी-छोटी महत्वपूर्ण बातें भी बतायी गयी. ब्रीफिंग में एडीजी अभियान संजय लाटकर, डीआइजी बजट शम्स तबरेज, रांची जोन के डीआइजी अनीश गुप्ता, एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी अंशुमान कुमार, ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, जैप-1 कमांडेंट वाइएस रमेश, जैप-7 कमांडेंट मो अर्शी, आइआरबी-2 कमांडेंट संजय रंजन सहित कई आइपीएस अधिकारी मौजूद थे.

किया गया मॉक ड्रिल

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर मॉक ड्रिल भी किया गया. राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से एयरपोर्ट से राजभवन तक मॉक ड्रिल किया गया. इसमें राष्ट्रपति के कारकेड की तरह एयरपोर्ट से राजभवन तक सुरक्षा की व्यवस्था की गयी थी. इसमें पुलिस टीम, बाइक दस्ता को भी शामिल किया गया था. राष्ट्रपति के एयरपाेर्ट से राजभवन आने के दौरान मुख्य मार्ग से जुड़ने वाले सभी चौक-चौराहे पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये थे.

Also Read: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची के मोरहाबादी और देवघर का कार्यक्रम रद्द, सिर्फ जाएंगी खूंटी

रांची में नहीं रुकेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार (14 नवंबर) को रांची आना था. लेकिन, अब उनका कार्यक्रम बदल गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अब 15 नवंबर को सुबह रांची पहुंचेंगी और एयरपोर्ट से सीधे हेलीकॉप्टर से खूंटी चली जायेंगी. वहां बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि देंगी.

रिपोर्ट- अमन तिवारी, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola