ePaper

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची के मोरहाबादी और देवघर का कार्यक्रम रद्द, सिर्फ जाएंगी खूंटी

Updated at : 13 Nov 2022 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची के मोरहाबादी और देवघर का कार्यक्रम रद्द, सिर्फ जाएंगी खूंटी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड आगमन के कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव हुआ है. झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर अब रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में शिरकत नहीं करेंगी, वहीं, देवघर भी नहीं जाएंगी. 15 नवंबर को सिर्फ खूंटी जाकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी.

विज्ञापन

Jharkhand News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड आगमन को लेकर बदलाव हुआ है. झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह और देवघर के कार्यक्रम में राष्ट्रपति शामिल नहीं होंगी. बताया गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 नवंबर की जगह अब 15 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगी. मंगलवार की सुबह राष्ट्रपति का विमान रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर लैंड करेगी. वहां से सेना के हेलीकॉप्टर से वह सीधे खूंटी जाएंगी. वहां भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू स्थित उनके घर जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी और उनके परिजनों से बात करेंगी. फिर वहां से हेलीकॉप्टर से वापस बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लौटेंगी. यहां से राष्ट्रपति मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगी.

पहले 14 नवंबर को झारखंड की धरती पर रखना था कदम

बता दें कि राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का यह पहला झारखंड दौरा है. पहले राष्ट्रपति का 14 नवंबर को देवघर के बाबा नगरी में आने का कार्यक्रम था. यहां बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद रांची के लिए प्रस्थान करती. इसी दिन शाम के समय राजभवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होना था. वहीं, रात में डिनर कार्यक्रम में शामिल होना था. रात्रि विश्राम राजभवन में करने के बाद 15 नवंबर की सुबह खूंटी के उलिहातू जाती. यहां भगवान बिरसा की जन्मस्थली उलिहातू में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने और परिजनों से बाद करने के बाद रांची के मोरहाबादी में राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेती. लेकिन, अब उनके कार्यक्रम में बदलाव हुआ है. देवघर और मोरहाबादी के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है. राष्ट्रपति अब 15 नवंबर को रांची आकर यहां से खूंटी के लिए रवाना होंगी.

Also Read: Jharkhand Foundation Day: झारखंड में विकास के लिए बने नेकलेस प्रोजेक्ट का जानें हाल

राज्य स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होना था

पहले के कार्यक्रम के अनुसार झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर रांची के मोरहाबादी में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना था. लेकिन, रविवार की शाम राष्ट्रपति के कार्यक्रम में बदलाव हुआ. अब राष्ट्रपति इस समारोह में शामिल नहीं होंगी. बता दें कि श्रीमति मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं. उनके आगमन को लेकर यहां के लोग काफी उत्साहित हैं. इधर, 15 नवंबर को राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए खूंटी में पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं.

विज्ञापन
Samir Ranjan

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola