ePaper

Pink City Bus Service In Jharkhand : रांची के महिलाओं को नगर निगम की तरफ से बड़ी सौगात, अब शहर की दो सिटी बसें केवल महिलाओं के लिए आरक्षित

Updated at : 09 Mar 2021 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
Pink City Bus Service In Jharkhand : रांची के महिलाओं को नगर निगम की तरफ से बड़ी सौगात, अब शहर की दो सिटी बसें केवल महिलाओं के लिए आरक्षित

वहीं, कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूह को ऋण और एफएसएसएआइ का फूड लाइसेंस भी दिया गया. मौके पर मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम, पार्षद अरुण झा, अर्जुन राम, आनंद मूर्ति, निरंजन कुमार आदि उपस्थित रहे.

विज्ञापन

Jharkhand News, Ranchi News, Ranchi City Bus Service News Update रांची : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रांची नगर निगम ने शहर की महिलाओं को सौगात दी. सोमवार को नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने घोषणा की कि शहर में अब दो सिटी बसें केवल महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी. दोनों बसें गुलाबी रंग की होंगी. नगर आयुक्त निगम सभागार में आयोजित प्रदर्शनी में अपनी बातें रख रहे थे.

वहीं, कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूह को ऋण और एफएसएसएआइ का फूड लाइसेंस भी दिया गया. मौके पर मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम, पार्षद अरुण झा, अर्जुन राम, आनंद मूर्ति, निरंजन कुमार आदि उपस्थित रहे.

महिला कंडक्टर रहेंगी :

नगर निगम की ओर से चलायी जानेवाली दोनों बसों में महिला कंडक्टर को ही रखा जायेगा. ट्रांसपोर्ट सेल के पदाधिकारियों ने बताया कि महिला कंडक्टर की खोज की जा ही है. जो भी महिला बस में काम करने की इच्छुक होंगी, उन्हें तत्काल बस में सेवा देने के लिए बहाल किया जायेगा.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola