प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर रांची जिले के सभी सरकारी स्कूलों में होगी PTM, DC ने दिया ये निर्देश

Jharkhand News : रांची जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं.
Jharkhand News : रांची जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. 24 व 25 अगस्त को पीटीएम विभिन्न प्रखंडों में होगी. इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर बीडीओ को निर्देश दिया गया है.
दो दिन आयोजित की जायेगी अभिभावक शिक्षक बैठक
रांची के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावक को बच्चों के शिक्षा से जोड़ने, उन्हें संवेदनशील बनाने एवं लर्निंग गैप को कम करने को लेकर अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया जा रहा है. दो दिन इस बैठक का आयोजन किया जाएगा.
बीडीओ को मिले निर्देश
विद्यालय स्तर पर दिनांक 24.08.2022 एवं 25.08.2022 को रांची जिले में PTM का आयोजन किया जाएगा. विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली अभिभावक शिक्षक बैठक में सभी मुखियागण, सरपंच, वार्ड पार्षद की भागीदारी सुनिश्चित किया जाना है. इसे लेकर उपायुक्त द्वारा संबंधित बीडीओ को अपने प्रखंड अन्तर्गत आने वाली सभी पंचायतों के मुखिया की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.
Also Read: Jharkhand News : झारखंड के सबसे ऊंचे लोध फॉल की खूबसूरती देख मन हो जायेगा गदगद, देखिए PHOTOS
अभिभावक शिक्षक बैठक को लेकर ये है कार्यक्रम
रांची जिले में दो दिन बैठक होगी. 24.08.2022 को अभिभावक-शिक्षक बैठक रांची जिले के अनगड़ा, नामकुम, सिल्ली, बुण्डू, राहे, सोनाहातु, तमाड़, रांची सदर, कांके एवं ओरमांझी में होगी. 25.08.2022 को रांची जिले के माण्डर, चान्हो, रातू, नगड़ी, इटकी, बेड़ो लापुंग, बुढ़मू एवं खलारी में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की जायेगी.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




