ePaper

झारखंड सरकार को नहीं मिला FCI का बकाया 498 करोड़, अब धान खरीद की राशि भुगतान करने के लिए लेगी कर्ज

Updated at : 02 Nov 2022 10:39 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड सरकार को नहीं मिला FCI का बकाया 498 करोड़, अब धान खरीद की राशि भुगतान करने के लिए लेगी कर्ज

धान अधिप्राप्ति मद का भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) पर झारखंड सरकार का बकाया बढ़ कर लगभग 498 करोड़ रुपये पहुंच गया है. सरकार की ओर से कई बार पत्र लिखा गया है लेकिन अब तक इसका भुगतान नहीं किया गया है.

विज्ञापन

रांची : धान अधिप्राप्ति मद का भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) पर झारखंड सरकार का बकाया बढ़ कर लगभग 498 करोड़ रुपये पहुंच गया है. इसको लेकर सरकार की ओर से कई बार पत्र लिखा गया है, लेकिन अब तक कुल बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है. इधर सरकार खरीफ विपणन मौसम 2022-23 में किसानों से धान खरीद की तैयारी में जुट गयी है. किसानों को धान क्रय की राशि ससमय भुगतान के लिए सरकार बैंक से एक हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेने की तैयारी कर रही है.

एफसीआइ पर वित्तीय वर्ष 2015-16 से बकाया राशि 10.19 करोड़ से बढ़ कर अब तक 319.03 करोड़ पहुंच गयी है. इसके अलावा धान अधिप्राप्ति केंद्रों का कमीशन, सीएमआर के परिवहन, प्रशासनिक शुल्क, ब्याज मद में भी एफसीआइ पर राज्य सरकार का लगभग 179 करोड़ रुपये बकाया है. राज्य सरकार की ओर धान अधिप्राप्ति केंद्रों का कमीशन के तौर पर 9.40 करोड़,

सीएमआर के परिवहन पर 66.70 करोड़, जूठ बोरा (नया) के मद में 101.76 करोड़ व जूट बोरा (पुराना) मद में 1.85 करोड़ का भुगतान कर दिया गया है, लेकिन एफसीआइ की ओर से सिर्फ जूट बोरा (नया) मद में राज्य सरकार को 1.54 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. अन्य में राज्य सरकार को किसी प्रकार की कोई राशि का भुगतान नहीं किया गया है.

पिछले साल लिया था 775.65 करोड़ कर्ज, अब तक ब्याज पर खर्च हुए 17 करोड़ : खरीफ विपणन मौसम 2021-22 में किसानों से धान किये गये राशि का अविलंब भुगतान करने को लेकर सरकार ने बैंक से 775.65 करोड़ रुपये कर्ज लिया था. अब तक सरकार की ओर से मूलधन के तौर लगभग 245 करोड़ व ब्याज के तौर पर लगभग 17 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है. पिछले साल सरकार की ओर से किसानों से 7.52 लाख टन धान की खरीद की गयी थी. इसके एवज में सरकार की ओर से किसानों को 1543.44 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया. पिछले दो साल से राज्य सरकार ने जेएसएफसी को रिवाल्विंग फंड की राशि देना बंद कर दिया है.

धान अधिप्राप्ति मद में बकाया राशि का ब्योरा

वित्तीय वर्ष लंबित राशि

2015-16 10.19 करोड़

2017-18 53.12 करोड़

2018-19 12.20 करोड़

वित्तीय वर्ष लंबित राशि

2019-20 08.59 करोड़

2020-21 3.52 करोड़

2021-22 231.38 करोड़

एफसीआइ से बकाया राशि प्राप्त करने को लेकर सरकार की ओर से कई बार पत्राचार किया गया है. बकाया राशि के भुगतान की गति धीमी है. एक मुश्त राशि मिलने पर सरकार बैंक से ली गयी कर्ज की राशि को समाप्त कर सकती है. खरीफ विपणन मौसम 2022-23 में किसानों से धान खरीद के समय राशि भुगतान को लेकर बैंक से कर्ज लेने की तैयारी चल रही है.

यतींद्र प्रसाद, एमडी, जेएसएफसी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola