सरकार की कोई उपलब्धि नहीं , क्या बतायेगी कांग्रेस : भाजपा

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Jun 2020 6:47 AM

विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियां बताने का निर्देश दिया है़

विज्ञापन

रांची : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियां बताने का निर्देश दिया है़ सरकार के पास कोई उपलब्धि नहीं है़ हेमंत सरकार की कौन सी उपलब्धि बतायेंगे, मालूम नही़ं श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बताना ही है, तो बतायें कि गोदाम में प्रचुर मात्रा में केंद्र सरकार ने अनाज उपलब्ध कराया है, फिर भी भूख से मौत क्यों हुई़

आदिवासियों को नृशंस हत्या क्यों हुई, कोरोना संकट में सिर्फ तुष्टिकरण क्यों होता रहा, एक मुहल्ला विशेष के नियंत्रण के लिए सीआरपीएफ को क्यों लगाना पड़ा, लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर क्षेत्र विशेष के मजदूर को ही क्यों भेजा गया़

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस को यह भी बताना चाहिए कि दीदी किचन में खाना नहीं मिलने का जिम्मेवार कौन है, कोरेंटिन सेंटर से भोजन के अभाव में लोग भागने को मजबूर हुए, इसकी जिम्मेवारी कौन लेगा़श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह भी बताना चाहिए कि कांग्रेस ने कितने मजदूरों के रेल का भाड़ा चुकाया या केवल बैनर-पोस्टर लगाकर पार्टी ने खूब प्रचार किया. विफलताओं से भरी सरकार में कांग्रेस पार्टी केवल सत्ता सुख में भागीदारी चाहती है़ जनता की सेवा से इस पार्टी का कुछ भी लेना-देना नहीं है़

Posted by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola