चांद नजर नहीं आया, ईद 25 को
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 May 2020 1:08 AM
दारुल कजा इमारत शरीया रांची के काजी शरीयत मुफ्ती मुहम्मद अनवर कासमी ने घोषणा किया कि शनिवार को रांची समेत राज्य व देश के किसी भी हिस्से में ईद का चांद नजर नहीं आया है.
रांची: दारुल कजा इमारत शरीया रांची के काजी शरीयत मुफ्ती मुहम्मद अनवर कासमी ने घोषणा किया कि शनिवार को रांची समेत राज्य व देश के किसी भी हिस्से में ईद का चांद नजर नहीं आया है. 24 मई दिन रविवार को रमज़ान महीने की तीस तारीख है और 25 मई दिन सोमवार को शव्वाल-उल-मुकर्रम महीने की पहली तारीख, यानी ईद-उल-फितर का दिन है. श्री कासमी ने ईद की बधाई देते हुए कहा कि ईद-उल-फितर मुसलामानों के लिए एक महान और खुशी का दिन है. उन्होंने कहा कि इस्लामी शिक्षाओं के विरुद्ध काम करना और खुशी के नाम पर शरीयत के आदेशों का उल्लंघन करना विश्वास की आवश्यकताओं के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के निर्देशों का पालन करें और ईद की नमाज घरों में पढ़ें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










