ePaper

लोक संवाद में CM हेमंत सोरेन से गुहार लगाने वाली गढ़वा की बेबी कुमारी को मिला इन सरकारी योजनाओं का लाभ

Updated at : 11 Dec 2022 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
लोक संवाद में CM हेमंत सोरेन से गुहार लगाने वाली गढ़वा की बेबी कुमारी को मिला इन सरकारी योजनाओं का लाभ

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताते हुए बेबी कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री से उसने पढ़ने के लिए मदद की गुहार लगायी थी. आज शनिवार को उसे और उसकी बहनों को कई योजनाओं का लाभ दिया गया. मां-पिताजी को भी स्वरोजगार से जोड़ा गया है.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पढ़ाई के लिए मदद की गुहार लगाने वाली गढ़वा की तिलदाग पंचायत निवासी बेबी कुमारी एवं उसके पूरे परिवार को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया है. बेबी कुमारी को सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना एवं उसकी बहनों को कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना, मां ललिता देवी को बकरी पालन के लिए मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से जोड़ा गया है. बेबी के पिता इंद्रेश राम को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए. बेबी की बहन रिमझिम कुमारी का नामांकन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कराया गया. इसके साथ ही मनरेगा से 1.30 लाख की लागत का पशु शेड स्वीकृत किया गया है.

मुख्यमंत्री के प्रति बेबी ने जताया आभार

मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए बेबी कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उसने पढ़ने के लिए मदद की गुहार लगायी थी. आज शनिवार को उसे और उसकी बहनों को कई योजनाओं का लाभ दिया गया. मां-पिताजी को भी स्वरोजगार से जोड़ा गया है. उसकी बहनों का पढ़ने का सपना अब साकार होगा. वह पढ़कर शिक्षक बनेगी.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: सिमडेगा में बाइक व एंबुलेंस में टक्कर, युवक की मौत

लोक संवाद कार्यक्रम में लगायी थी मदद की गुहार

गढ़वा की तिलदाग पंचायत में लोक संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री से बेबी कुमारी ने कहा था कि वह पढ़ना चाहती है. उसकी मदद करें. इसके बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त गढ़वा को बेबी और उसके पूरे परिवार को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया था. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद 48 घंटे के अंदर पूरे परिवार को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया.

Also Read: Jharkhand Crime News: झारखंड के रामगढ़ से छह अपराधी अरेस्ट, एसआईटी की टीम ने ऐसे दबोचा

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola