ePaper

Jharkhand Weather: लौट गया मानसून, गुलाबी ठंड ने दे दी दस्तक, जानें कब से गिरेगा पारा

Updated at : 13 Oct 2023 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather: लौट गया मानसून, गुलाबी ठंड ने दे दी दस्तक, जानें कब से गिरेगा पारा

झारखंड से मानसून पूरी तरह लौट गया है. इसी के साथ राज्य के मौसम का मिजाज बदल गया है. राज्य में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. लोगों को अब अहले सुबह और देर रात ठंड का एहसास होने लगा है. दुर्गा पूजा के बाद पारा गिरना शुरू हो जाएगा. दीपावली से छठ के बीच झारखंड में ठंड पूरी तरह से पड़ने लगेगी.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड से मानसून की वापसी पूरी तरह से हो गई है. मौसम विभाग ने बताया कि इस साल झारखंड राज्य से साउथ वेस्ट मानसून की वापसी 9 अक्टूबर को शुरू हुई थी, जो आज, 13 अक्टूबर को राज्य से पूरी तरह से वापस हो गया है. इसी के साथ झारखंड के मौसम का मिजाज बदल गया है. राज्य में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. लोगों को अब अहले सुबह और देर रात ठंड का एहसास होने लगा है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी दिन में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी रहेगी. वहीं, सुबह-शाम में ठंड रहेगी. ऐसे में अनुमान है कि दुर्गा पूजा में भी लोगों को हल्के ठंड का एहसास होगा. दुर्गा पूजा के बाद पारा गिरना शुरू हो जाएगा. दीपावली से छठ के बीच न्यूनतम तापमान में कमी आने से झारखंड में ठंड पूरी तरह से पड़ने लगेगी.

कब कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.6 डिग्री गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया. झारखंड में फिलहाल कोई महत्वपूर्ण सिनोप्टिक स्थिति मौजूद नहीं है. दक्षिण-पश्चिम मानसून झारखंड से पूरी तरह वापस चला गया है.

  • 19 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा.

  • 16 अक्टूबर तक आसमान साफ रहेगा.

  • 17 और 18 अक्टूबर को दोपहर या शाम में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.

  • अगले 5 दिनों तक राज्य के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

  • दुर्गा पूजा के बाद राज्य में पारा गिरने की संभावना.

  • दीपावली से छठ के बीच कम होगा तापमान, फिर पूरी तरह से पड़ेगी ठंड.

इस बार करीब 26 फीसदी कम बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड में अगले दो-तीन दिनों तक आसमान साफ रहेगा. इधर, इस मानसून में झारखंड में करीब 26 प्रतिशत कम बारिश हुई. एक जून 2023 से अब तक सामान्य वर्षापात 1022.9 मिमी है, लेकिन झारखंड में 752 मिमी बारिश हुई. झारखंड में सबसे कम बारिश चतरा जिले में हुई.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट से भी हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कहा- सीएम की याचिका सुनने लायक नहीं

विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola