ePaper

बंगाल की खाड़ी से चली नमी वाली हवा, 9 अक्टूबर को रांची में होगी बारिश, IND vs SA मैच पर क्या होगा असर?

Updated at : 06 Oct 2022 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल की खाड़ी से चली नमी वाली हवा, 9 अक्टूबर को रांची में होगी बारिश, IND vs SA मैच पर क्या होगा असर?

IND vs SA Ranchi Match Weather Forecast: अभिषेक आनंद ने बताया कि गर्जन और वज्रपात से प्रेरित वर्षा होगी. यह वर्षा कुछ समय के लिए होती है. बाकी समय साफ रहता है. कभी-कभार आंशिक बादल भी देखने को मिलते हैं. अगले 5 दिन तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे. उन्होंने कहा कि बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवा आ रही है.

विज्ञापन

IND vs SA Ranchi Match Weather Forecast: भारत और दक्षिण अफ्रीका एकदिवसीय क्रिकेट सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर को लखनऊ (IND vs SA Lucknow) में हुआ. लखनऊ में मैच शुरू होने से पहले जमकर बारिश हुई. हालांकि, देर से मैच शुरू हो गया है. लखनऊ के बाद दूसरा मैच झारखंड की राजधानी रांची (IND vs SA ODI in Ranchi) में खेला जाना है. इस मैच पर भी बारिश का साया (Rain Forecast for Jharkhand) मंडरा रहा है.

9 अक्टूबर को सेकेंड हाफ में होगी बारिश

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास स्थित मौसम केंद्र (Meteorological Center) ने कहा है कि 9 अक्टूबर को सेकेंड हाफ में रांची में बारिश (Rain in Ranchi) होगी. हालांकि, मौसम केंद्र के वैज्ञानिक (Weather Scientist) ने यह भी कहा है कि इस बारिश की वजह से मैच पर कोई असर नहीं पड़ेगा. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद (Weather Scientist Abhishek Anand) ने गुरुवार को प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि अगले पांच दिनों तक कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast News: झारखंड में 11 अक्टूबर तक बारिश से नहीं मिलेगी राहत, जानें जिलावार स्थिति

मौसम केंद्र ने मेघ गर्जन और वज्रपात की जतायी आशंका

उन्होंने कहा कि 9 अक्टूबर को हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है. हालांकि, श्री आनंद ने कहा कि कोई सिस्टम नहीं बन रहा है, इसलिए तेज बारिश के आसार नहीं हैं. इसलिए झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने मैच में खलल पड़ेगी, ऐसी संभावना नहीं दिख रही है.

अगले 5 दिन ऐसा रहेगा झारखंड का मौसम

अभिषेक आनंद ने बताया कि गर्जन और वज्रपात से प्रेरित वर्षा होगी. यह वर्षा कुछ समय के लिए होती है. बाकी समय साफ रहता है. कभी-कभार आंशिक बादल भी देखने को मिलते हैं. अगले 5 दिन तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे. उन्होंने कहा कि बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवा आ रही है. सुबह में तेज धूप की वजह से हवा तेजी से ऊपर जाती है और बादल बनाती है, जिसकी वजह से मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होती है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola