Jharkhand Pension Yojana क्या है? कैसे ले सकते हैं इसका लाभ, जानें यहां सबकुछ

झारखंड पेंशन योजना एक ऐसी ही योजना है जिसके अंतर्गत झारखंड के आर्थिक और शारीरिक रूप से कमजोर वृद्ध नागरिक, विधवा महिलाओं और दिव्यांग नागरिकों और वृद्ध नागरिकों को हर माह पेंशन के रूप में आर्थिक मदद पहुंचाना है. आइये जानते हैं इस योजना के बारे में सबकुछ...
Jharkhand Pension Yojana: आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार समय-समय पर विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का संचालन करती रहती है ताकि राज्य का कोई भी वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर न रहे. ऐसे में राज्य के जो बुजुर्ग नागरिक है, जो Jharkhand Pension Yojana का लाभ लेना चाहते हैं, वह योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं. इस लेख के जरिए हम आपको बतायेंगे कि झारखंड पेंशन योजना क्या है, कैसे इसका लाभ मिल सकता है, पात्रता और योजना में आवेदन से संबंधित संपूर्ण जानकारी…
झारखंड पेंशन योजना क्या है
झारखंड पेंशन योजना एक ऐसी ही योजना है जिसके अंतर्गत झारखंड के आर्थिक और शारीरिक रूप से कमजोर वृद्ध नागरिक, विधवा महिलाओं और दिव्यांग नागरिकों और वृद्ध नागरिकों को हर माह पेंशन के रूप में आर्थिक मदद पहुंचाना है. इस योजना का शुभारंभ झारखंड सरकार द्वारा किया गया है. इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको किसी भी सरकारी कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. आप घर बैठे ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं. बस इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
-
इस योजना का लाभ केवल झारखंड के नागरिक ही उठा सकते हैं.
-
इस योजना के द्वारा सभी पात्र लोगों को प्रति महीने पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है.
-
झारखंड पेंशन की राशि हर महीने डायरेक्ट लाभार्थी के बैंक अकॉउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है.
-
इस योजना के द्वारा राज्य के कमजोर और लाचार लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उन्हें मदद मिलेगी.
-
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आप आसानी से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.
-
इस योजना के तहत राज्य के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और वह आत्मनिर्भर बन पाएंगे.
-
झारखंड पेंशन स्कीम के लिए आवेदन करने वाला झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए.
-
इस योजना का लाभ झारखंड के सभी आर्थिक रूप से कमजोर और बेसहारा विधवा महिलाओं, दिव्यांग नागरिकों और वृद्ध नागरिकों को प्राप्त होगा.
-
इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक के पास सभी दस्तावेज होने चाहिए.
-
आधार कार्ड
-
जन्म प्रमाण पत्र
-
जाति प्रमाण पत्र
-
निवास प्रमाण पत्र
-
आय प्रमाण पत्र
-
मोबाइल नंबर
-
पासपोर्ट साइज फ़ोटो
-
ईमेल आईडी
-
बैंक अकाउंट पासबुक
-
पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
-
विकलांगता प्रमाण पत्र (विकलांग पेंशन के लिए)
अगर आप झारखंड पेंशन योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा. नीचे बताये गये निर्देश का पालन करना होगा…
-
सबसे पहले आवेदन करने के लिए आपको JharSewa Jharkhand की ऑफिशियल वेबसाइट https://jharsewa.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा.
-
इसके बाद हॉमपेज पर Register करने का ऑप्शन मिलेगा, उस पर Click करना होगा.
-
उसके बाद आपके स्क्रीन के सामने एक फॉर्म खुलकर आयेगा.
-
इसके बाद सभी जानकारी सही-सही और सारा दस्तावेज जैसे नाम, मोबाईल नंबर, ईमेल आईडी सहित कई आवश्यक जानकारी.
-
इसके बाद नीचे एक कैप्चा कौड को भरना होगा.
-
जिसके बाद Submit के बटन पर क्लिक करना होगा.
-
इसके बाद Login के विकल्प पर क्लिक करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Nutan kumari
Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




