ePaper

Jharkhand News : विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार तक के लिए स्थगित, सरकार ने नहीं लाया लैंड म्यूटेशन बिल

Updated at : 18 Sep 2020 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार तक के लिए स्थगित, सरकार ने नहीं लाया लैंड म्यूटेशन बिल

Jharkhand News : रांची : कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच झारखंड विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र आज से शुरू हुआ. सत्र के पहले दिन सरकार ने लैंड म्यूटेशन बिल नहीं लाया. इधर, बिजली की बदहाली के खिलाफ हजारीबाग से भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने विरोध प्रदर्शन किया. सदन को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

कोरोना महामारी के बीच झारखंड विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र आज से शुरू हो गया. ये तीन दिनों तक चलेगा. 19 और 20 सितंबर को अवकाश है. इसके बाद 21 और 22 सितंबर को विधानसभा का सत्र चलेगा. इस तरह यह तीन दिनों का मानसून सत्र है. विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो से विधानसभा स्थित उनके कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात की.

undefined
Also Read: Jharkhand News : झारखंड विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र होगा हंगामेदार, किन मुद्दों पर सरकार को घेरने की है तैयारी ?

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच यह सत्र आयोजित किया गया है. इस लिहाज से कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करते हुए सत्र संचालित किया जा रहा है. कोरोना संक्रमित विधायक, पदाधिकारी व कर्मी को सत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है. इसके लिए सभी की कोरोना जांच की गयी है. 82 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 110 लोगों के बैठने की व्यवस्था है.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand : झारखंड में चार एसपी समेत साढ़े चार हजार से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, 12 की मौत

विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बिजली व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ हजारीबाग से भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने विरोध प्रदर्शन किया.

undefined
undefined
undefined

मांडर विधायक बंधु तिर्की अलग अंदाज में नजर आए. अपनी गाड़ी में सरना झंडा लगाकर और सरना गमछा लेकर वे विधानसभा सत्र में भाग लेने पहुंचे.

undefined

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola