36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Jharkhand Naxal Latest News : 10 लाख के इनामी नक्सली जीवन कंडुलना ने रांची पुलिस के समक्ष किया सरेंडर, पढ़िए किन जिलों में थी इसके नाम की दहशत

Jharkhand Naxal Latest News, Ranchi News, रांची न्यूज : झारखंड के खूंटी, सरायकेला एवं चाईबासा समेत कई इलाकों में जिस इनामी नक्सली जीवन कंडुलना की दहशत थी, उसने आज रविवार को रांची पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. जानकारी के अनुसार उस पर 10 लाख का इनाम था. पुलिस उसे गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है. वैसे पुलिस द्वारा अब तक इसके सरेंडर करने की पुष्टि नहीं की गयी है.

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के कारण लगातार पुलिस को सफलता मिल रही है. न सिर्फ पुलिस नक्सलियों को गिरफ्तार कर रही है, बल्कि नक्सली सरेंडर भी कर रहे हैं. इसी क्रम में रांची पुलिस के समक्ष आज 10 लाख के इनामी नक्सली जीवन कंडुलना ने सरेंडर कर दिया. इससे नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है.

Also Read: Naukri In Jharkhand : झारखंड में 1395 पदों पर होगी नियुक्ति, हेमंत सोरेन सरकार ने दी हरी झंडी, ये है पूरी डिटेल्स

बताया जा रहा है कि नक्सली जीवन कंडुलना संगठन में जोनल कमांडर था. वह खूंटी जिले के रनिया का रहने वाला है. सारंडा के जंगली इलाके में वह सक्रिय था. 10 लाख के इनामी नक्सली जीवन कंडुलना की तलाश काफी दिनों से पुलिस को थी. इसी क्रम में उसने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. इनामी नक्सली जीवन कंडुलना ने रांची पुलिस के समक्ष सरेंडर करने तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Also Read: Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, जानिए अब कैसा रहेगा मौसम, क्या ठंड से मिलेगी राहत

Posted By : Guru Swarup Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें