Jharkhand News: हेमंत सोरेन की ईडी के समक्ष पेशी से पहले CM आवास में UPA की अहम बैठक

Jharkhand News: बताया जा रहा है कि पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ईडी के कार्यालय में जाने से पहले की रणनीति तैयार करने के लिए ही मुख्यमंत्री के आवास में यूपीए विधायकों की बैठक बुलायी गयी थी. हालांकि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि ऐसी कोई रणनीति नहीं बनी.
Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 17 नवंबर को माइनिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होना है. इससे पहले बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक गहमागहमी रही. झारखंड में सत्तारूढ़ महागठबंधन की अहम बैठक बुलायी गयी. इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा की भी एक बैठक दिन में हुई थी. कांग्रेस विधायकों की भी बैठक हुई. देर शाम यूपीए विधायकों की बैठक बुलायी गयी. रात करीब साढ़े सात बजे यूपीए विधायक दल की बैठक खत्म हो गयी. हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि बैठक में क्या निर्णय लिया गया.
कांग्रेस के निलंबित 3 विधायकों को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नहीं बुलाया गया. इन तीन विधायकों के नाम इरफान अंसारी, राजेश कच्छप व नमन विक्सल कोंगाड़ी हैं. इन्हें कोलकाता में लाखों रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया था. वहीं, व्यस्तता की वजह से वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, विधायक उमाशंकर अकेला, रामचंद्र सिंह, ममता देवी, शिल्पी नेहा तिर्की बैठक में उपस्थित नहीं हुईं. इन्होंने पहले ही सूचना दे दी थी कि वे बैठक में शामिल नहीं हो पायेंगे.
Also Read: BJP छोड़ JMM में शामिल हुए पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, CM हेमंत ने किया स्वागत, इनके बारे में जानें
इससे पहले बदले राजनीतिक परिदृश्य के बीच दिन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो गये. इसके साथ ही प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी. बताया जा रहा है कि पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ईडी के कार्यालय में जाने से पहले की रणनीति तैयार करने के लिए ही मुख्यमंत्री आवास में यूपीए विधायकों की बैठक बुलायी गयी थी. हालांकि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि ऐसी कोई रणनीति नहीं बनी.
Jharkhand: हेमंत सोरेन को 17 नवंबर को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में जाना है. इससे पहले मुख्यमंत्री आवास में यूपीए विधायक दल की बैठक हुई. बैठक खत्म हो चुकी है. अंदर क्या हुआ? pic.twitter.com/55ANz3g1Vi
— Mithilesh Jha (@Mithilesh_Jha1) November 16, 2022
इससे पहले, राजधानी रांची में झामुमो का महाजुटान हुआ. सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ता ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में जुटे. राज्य भर से कार्यकर्ता इस महाजुटान में शामिल हुए थे. ढोल-नगाड़े लेकर पहुंचे समर्थकों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाये. भाजपा के पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा भी समर्थकों के साथ मोरहाबादी मैदान में पहुंचे.
सीएम आवास में एक मिलन समारोह हुआ, जिसमें जय प्रकाश वर्मा के साथ-साथ बगोदर विधानसभा के भाजपा प्रभारी शत्रुघ्न मंडल, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव विजय महतो, जमुआ विधानसभा के राजद प्रभारी प्रदीप हाजरा भी समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हो गये. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद झामुमो का पट्टा पहनाकर इन्हें पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया.
Also Read: JMM के पूर्व विधायक अमित महतो ने हेमंत सरकार को दिया अल्टीमेटम, JPSC और JSSC को भी निशाने पर लिया
झामुमो की सदस्यता लेने के बाद जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि हेमंत सोरेन ने मूलवासियों की भावना को समझा और 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति को लागू किया. ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया. इसलिए वह (जयप्रकाश वर्मा) झामुमो की सदस्यता ले रहे हैं. श्री वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार साजिश के तहत हेमंत सोरेन को रोकना चाहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




