ePaper

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के इन क्षेत्रों में और बढ़ेगा तापमान, कुछ हिस्से में होगी बारिश

Updated at : 21 May 2023 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के इन क्षेत्रों में और बढ़ेगा तापमान, कुछ हिस्से में होगी बारिश

मौसम केंद्र रांची से मिले ताजा अपडेट के मुताबिक, आज राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है. इस बीच सतही हवा देखी जा सकती है, जिसकी रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे होगी. कहीं कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: रांची मौसम केंद्र ने कहा है कि अगले तीन-चार दिनों तक तापमान चढ़ेगा. तापमान में दो से तीन डिग्री सेसि तक वृद्धि हो सकती है. इसके साथ-साथ राज्य में कहीं-कहीं बादल, गर्जन और वज्रपात भी हो सकता है. हवा की गति भी सामान्य से तेज हो सकती है. यह स्थिति 25 जून तक रह सकती है.

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम केंद्र रांची से मिले ताजा अपडेट के मुताबिक, आज राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है. इस बीच सतही हवा देखी जा सकती है, जिसकी रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे होगी. वहीं राज्य के उत्तर पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जबकि 22 मई को राज्य के उत्तर पूर्वी और दक्षिणी पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना है.वहीं 23 से 25 मई राज्य में कहीं कहीं गर्जन के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग मे 25 मई तक के लिए येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क किया है.

25 मई तक 40 से पार रहेगा अधिकतम तामपान

मौसम विभाग ने कहा है कि 25 मई तक अधिकतम तामपान 40 से पार ही रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेसि के आसपास होगा. पिछले एक सप्ताह से राजधानी रांची का अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेसि के आसपास चल रहा है. इस कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. यह स्थिति आगे भी जारी रहेगी. राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से पार चल रहा है. संताल और कोयलांचल के जिलों का अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेसि से अधिक रिकार्ड हो रहा है. कुछ क्षेत्रों में बारिश के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather Update: आसमान में हल्के बादल हो सकते हैं, लेकिन वर्षा की संभावना नहीं

विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola