27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Jharkhand Weather Update: आसमान में हल्के बादल हो सकते हैं, लेकिन वर्षा की संभावना नहीं

Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड में भी कुछ दिनों में मौसम में काफी बदलाव हुआ है. अब झारखंड में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. आज राज्य में मौसम शुष्क होने की संभावना है. झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए prabhatkhabar.com के Live सेक्शन में. झारखंड के सभी जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

लाइव अपडेट

कल 8 जिलों का तापमान 40 डिग्री के रहेगा पार

  • गढ़वा में 41 डिग्री सेंटीग्रेड

  • पलामू में 41 डिग्री सेंटीग्रेड

  • चतरा में 41 डिग्री सेंटीग्रेड

  • कोडरमा में 40 डिग्री सेंटीग्रेड

  • साहिबगंज में 40 डिग्री सेंटीग्रेड

  • गोड्डा में 40 डिग्री सेंटीग्रेड

  • पाकुड़ में 40 डिग्री सेंटीग्रेड

  • दुमका में 40 डिग्री सेंटीग्रेड

  • देवघर में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • जामताड़ा में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • धनबाद में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • बोकारो में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • गिरिडीह में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • रामगढ़ में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • हजारीबाग में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • लातेहार में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • लोहरदगा में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • गुमला में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • सरायकेला खरसावां में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • पूर्वी सिंहभूम में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • पश्चिमी सिंहभूम में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • गुमला में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • सिमडेगा में 38 डिग्री सेंटीग्रेड

  • खूंटी में 38 डिग्री सेंटीग्रेड

  • रांची में 38 डिग्री सेंटीग्रेड

आज किस जिले का तापमान कितना रहा

  • बोकारो में 37.9 डिग्री सेल्सियस

  • चतरा में 37 डिग्री सेल्सियस

  • देवघर में 40 डिग्री सेल्सियस

  • गढ़वा में 39.8 डिग्री सेल्सियस

  • गिरिडीह में 38.5 डिग्री सेल्सियस

  • गोड्डा में 41.7 डिग्री सेल्सियस

  • गुमला में 37.5 डिग्री सेल्सियस

  • हजारीबाग में 36.1 डिग्री सेल्सियस

  • खूंटी में 37.8 डिग्री सेल्सियस

  • लातेहार में 36.6 डिग्री सेल्सियस

  • लोहरदगा में 35.1 डिग्री सेल्सियस

  • पाकुड़ में 39.8 डिग्री सेल्सियस

  • रामगढ़ में 38.4 डिग्री सेल्सियस

  • साहिबगंज में 39.1 डिग्री सेल्सियस

  • सिमडेगा में 39.2 डिग्री सेल्सियस

  • पश्चिमी सिंहभूम में 38.4 डिग्री सेल्सियस

  • जमशेदपुर में 39.8 डिग्री सेल्सियस

  • डालटेनगंज में 40.2 डिग्री सेल्सियस

  • रांची में 36.6 डिग्री सेल्सियस

जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब

लौहनगरी जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे की बात करें, तो जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 2 डिग्री चढ़कर 39.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ और यह 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है.

रांची का तापमान बढ़कर 36.6 डिग्री हुआ, अभी भी सामान्य से कम

झारखंड की राजधानी रांची का तापमान बढ़कर 36.6 डिग्री हो गया है. हालांकि, अभी भी यह सामान्य से 0.7 डिग्री कम है. पिछले 24 घंटे के दौरान उच्चतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी. वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट आयी. इसके साथ ही राजधानी का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

डालटेनगंज का पारा 40 डिग्री के पार

पलामू के जिला मुख्यालय डालटेनगंज का अधिकतम तापमान आज ही 40 डिग्री के पार हो गया. पिछले 24 घंटे के दौरान यहां अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी. हालांकि, अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 0.5 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है.

आसमान में हल्के बादल हो सकते हैं, लेकिन वर्षा की संभावना नहीं

कृषि विज्ञान केंद्र मांडू के मौसम पर्यवेक्षक शशिकांत चौबे ने मौसम पूर्वानुमान पर बुलेटिन जारी किया है. उन्होंने कहा कि आने वाले पांच दिन में मौसम मुख्यतः साफ रहेगा. न्यूनतम और उच्चतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस वृद्धि की संभावना है. कभी-कभी आसमान में हल्के बादल हो सकते हैं, लेकिन वर्षा की संभावना नहीं है.

Jharkhand Weather Update: आसमान में हल्के बादल हो सकते हैं, लेकिन वर्षा की संभावना नहीं
Jharkhand weather update: आसमान में हल्के बादल हो सकते हैं, लेकिन वर्षा की संभावना नहीं 1

मौसम विभाग की ओर से जारी आज झारखंड के विभिन्न जिलों का तापमान

Jharkhand Weather Update: आसमान में हल्के बादल हो सकते हैं, लेकिन वर्षा की संभावना नहीं
Jharkhand weather update: आसमान में हल्के बादल हो सकते हैं, लेकिन वर्षा की संभावना नहीं 2

12 मई तक शुष्क रहेगा राज्य में मौसम का मिजाज, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री पार

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि 12 मई तक राज्य में मौसम का मिजाज शुष्क रहेगा. इस दौरान बारिश का अनुमान नहीं है. राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि के पार हो गया है. इसमें ज्यादातर संताल परगना के जिले हैं. पलामू का तापमान 40 डिग्री सेसि के करीब पहुंच गया है. राजधानी का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि 10 मई को राजधानी का अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेसि के आसपास पहुंच जायेगा. शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेसि के आसपास रहा. अभी तक साइक्लोन मोचा का असर झारखंड में होने के संकेत नहीं मिले हैं.

बढ़ने लगा है झारखंड का तापमान, 10 मई तक होगा 40 डिग्री सेल्सियस

झारखंड में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. मौसम विभाग की मानें तो राज्य में गर्मी लोगों को फिर परेशान करेगी. अगले तीन-चार दिनों में राज्य के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 10 मई तक कई जिलों का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा. बता दें कि झारखंड के तापमान में बढ़ोतरी शुक्रवार से ही देखी जा रही. बीते 2-3 दिनों से गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू भी कर दिया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें