ePaper

हीट स्ट्रोक, हीट रैश का खतरा बढ़ा, झारखंड में बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने दी ये सलाह

Updated at : 10 May 2023 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
हीट स्ट्रोक, हीट रैश का खतरा बढ़ा, झारखंड में बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने दी ये सलाह

झारखंड में तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक हो चुका है. इसलिए लोगों को गर्मी से होने वाली परेशानियों से जूझना पड़ रहा है. लोग असहज महसूस कर रहे हैं. खासकर बुजुर्ग और बच्चों के स्वास्थ्य पर इस गर्मी का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. इसलिए सावधान रहने की जरूरत है.

विज्ञापन

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में तापमान लगातार बढ़ रहा है. अधिकतर जिलों में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेंटीग्रेड के ऊपर जा चुका है. ऐसे में हीट स्ट्रोक, हीट रैश या हीट क्रैम्प्स का खतरा बढ़ गया है. यही वजह है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने 10 परामर्श जारी किये हैं.

झारखंड के अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री

मौसम केंद्र रांची के मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने बुधवार को कहा कि राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगले तीन-चार दिन तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

undefined
बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत

श्री आनंद ने कहा कि झारखंड में तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक हो चुका है. इसलिए लोगों को गर्मी से होने वाली परेशानियों से जूझना पड़ रहा है. लोग असहज महसूस कर रहे हैं. खासकर बुजुर्ग और बच्चों के स्वास्थ्य पर इस गर्मी का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. इसलिए सावधान रहने की जरूरत है.

मौसम विभाग ने दिये 10 परामर्श

श्री आनंद ने भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 10 परामर्श जारी किये हैं. इसमें सलाह दी गयी है कि दिन में लोग 11 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें. गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए हल्के रंग के और ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें. बाहर निकलना जरूरी हो, तो सिर ढककर बाहर जायें. टोपी या छाता का इस्तेमाल करें.

Also Read: Jharkhand Weather LIVE: झारखंड के कुछ हिस्सों में 15 मई के आसपास बारिश के आसार प्यास न लगे, तो भी दिन भर पीते रहें

मौसम विभाग के मुताबिक, लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहना चाहिए. प्यास न लगे, तब भी पानी पीना चाहिए. इससे आप डीहाइड्रेशन (निर्जलीकरण) से बचे रहेंगे. श्रमिक वर्ग के लोगों को सुबह 11 बजे से 4 बजे तक धूप में काम करने से बचना चाहिए.

बाहर काम करते हैं, तो थोड़ा ज्यादा विश्राम करें

अगर आप बाहर के काम करते हैं, तो आपको अपनी दिनचर्या में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है. बाहरी गतिवधियों के लिए विश्राम की अवधि बढ़ाना चाहिए. मवेशियों को भी 11 बजे से 4 बजे तक घर के अंदर ही रखें. पौधों व फसलों की लगातार सिंचाई करने की भी सलाह मौसम केंद्र की ओर से दी गयी है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में मौसम का मिजाज बदला, रांची में झमाझम बारिश, 26 मई तक बारिश के आसार धूप में निकलें, तो हीट स्ट्रोक, हीट रैश के लक्षणों को पहचानें

सबसे जरूरी और महत्वपूर्ण सलाह यह है कि अगर धूप में निकलते हैं, तो हीट स्ट्रोक, हीट रैश या हीट क्रैम्प्स के लक्षणों को पहचानने की जरूरत है. मसलन, चक्कर आना, सिरदर्द, पसीना और किसी तरह का दौरा पड़े, आपको लगे कि आप बेहोश हो सकते हैं, खुद को बीमार महसूस करें, तो तत्काल डॉक्टर के पास जायें.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola