ePaper

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में भास के नाटक उरुभंगम का मंचन, कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने की सराहना

Updated at : 25 Aug 2022 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में भास के नाटक उरुभंगम का मंचन, कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने की सराहना

Jharkhand News : रांची के चेरी मनातू स्थित झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कला विभाग के विद्यार्थियों द्वारा भास रचित संस्कृत नाटक उरुभंगम का मंचन किया गया. झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने अभिनय क्षमता की सराहना की.

विज्ञापन

Jharkhand News : रांची के चेरी मनातू स्थित झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कला विभाग के विद्यार्थियों द्वारा भास रचित संस्कृत नाटक उरुभंगम का मंचन किया गया. झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने छात्रों की अभिनय क्षमता और नाटक के निर्देशक डॉ वेंकट नरेश बुरला की सराहना की. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए और नयी-नयी कहानियों को प्रदर्शित करना चाहिए. आपको बता दें कि इस नाटक की 22 अगस्त से रोज दो प्रस्तुतियां हो रही हैं. 26 अगस्त तक इसकी प्रस्तुति होगी. इसकी प्रस्तुति सुबह 11:00 बजे एवं दूसरी दोपहर 3 बजे से हो रही है.

प्रैक्टिस मेक्स ए मैन प्रोफेशनल

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने कहा कि प्रदर्शन कला विभाग को मूल कहानियों को नये कलेवर में प्रदर्शित करना चाहिए. कुलपति ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है और कला के माध्यम से समाज को भी नई राह मिलती है. कुलपति ने छात्रों को कहा कि प्रैक्टिस मेक्स ए मैन प्रोफेशनल.

Also Read: Office Of Profit Case क्या है, जिस पर ECI ने हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर राज्यपाल को भेजी रिपोर्ट

डॉ वेंकट नरेश बुरला ने किया उरुभंगम भास का निर्देशन

उरुभंगम भास के लोकप्रिय तेरह नाटकों में से एक है. महाभारत पर आधारित कथावस्तु वाले इस नाटक में प्रदर्शन कला विभाग के विद्यार्थियों ने अपने अभिनय का प्रदर्शन किया. इस नाटक का निर्देशन, विभागाध्यक्ष डॉ वेंकट नरेश बुरला ने किया है. इस नाटक की 22 अगस्त से रोज दो प्रस्तुतियां हो रही हैं. 26 अगस्त तक प्रस्तुति होगी. इसकी प्रस्तुति सुबह 11:00 बजे एवं दूसरी दोपहर 3 बजे से हो रही है. नाटक के मंचन के दौरान डॉ सुचेता सेन चौधरी, डॉ दीपिका श्रीवास्तव, डॉ अमृत कुमार, डॉ सुदर्शन यादव, डॉ कोंचक ताशी, डॉ शशि मिश्रा, शाकिर तसनीम एवं कई शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद थे.

Also Read: झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय का शिलान्यास कर बोले शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, शिक्षा का हब बनेगा डुमरी

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola