Jharkhand Breaking News Updates: रांची के न्यू मधुकम की महिला और उसकी बेटी दो दिन से लापता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
Jharkhand Breaking News LIVE Updates: झारखंड में शनिवार (11 जुलाई, 2020) को कई आपराधिक घटनाएं हुईं. धनबाद जिला में एक महिला ने आत्महत्या कर ली, तो एक निजी स्कूल के शिक्षक के घर में डाका पड़ गया. गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के आदर चट्टी गांव में 36 वर्षीय विजय उरांव की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. शनिवार सुबह जब परिजनों को इसकी सूचना मिली, तो पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने इस सिलसिले में तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. धनबाद के कतरास भगत मोहल्ला की रीना देवी (35) ने शनिवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वहीं, धनबाद के ही लोयाबाद थाना क्षेत्र की कनकनी बस्ती में शुक्रवार की रात अपराधियों ने एक शिक्षक के घर धावा बोल दिया और करीब ढाई लाख रुपये लूट लिये. बताया जा रहा है कि रात के करीब एक बजे आधा दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने शिक्षक सूरजमल को हथियार की नोंक पर बंधक बनाकर डकैती की. अपराधियों ने घर से नकदी व जेवरात सहित ढाई लाख की संपत्ति लूट ली. पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत लोयाबाद थाने में की है. केंदुआडीह के इंस्पेक्टर घटना की जांच कर रहे हैं.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें
2