ePaper

JAC 8th, 9th, 11th Exam 2021 : जैक आठवीं-नौवीं बोर्ड परीक्षा के जून में होने की संभावना, जानें कब हो सकती है 11 वीं की परीक्षा

Updated at : 18 Mar 2021 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
JAC 8th, 9th, 11th Exam 2021 : जैक आठवीं-नौवीं बोर्ड परीक्षा के जून में होने की संभावना, जानें कब हो सकती है 11 वीं की परीक्षा

मैट्रिक व इंटर की परीक्षा चार मई से शुरू होगी. रिजल्ट जुलाई अंत तक आ सकता है. परीक्षा को लेकर केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. कोविड 19 के कारण इस वर्ष केंद्रों की संख्या दोगुना करने का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand News, Ranchi News, jac 8th board exam 2021रांची : राज्य में कक्षा आठवीं, नौवीं और 11वीं बोर्ड परीक्षा जुलाई तक होने की संभावना है. इनकी कक्षाएं एक मार्च से शुरू हुई है. आठवीं और नौवीं की बोर्ड परीक्षा मैट्रिक व इंटर की परीक्षा के बाद जून में ली जा सकती है, जबकि 11वीं की परीक्षा मैट्रिक व इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन के बाद जुलाई में हो सकती है. इधर, नौवीं और 11वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए फॉर्म जमा लेने की प्रक्रिया पूरी हो गयी है. 11वीं की बोर्ड परीक्षा परीक्षा को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा मॉडल प्रश्न पत्र जारी किया गया है. परीक्षा की तिथि अप्रैल अंत तक घोषित की जा सकती है.

जुलाई में मैट्रिक, इंटर का रिजल्ट :

मैट्रिक व इंटर की परीक्षा चार मई से शुरू होगी. रिजल्ट जुलाई अंत तक आ सकता है. परीक्षा को लेकर केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. कोविड 19 के कारण इस वर्ष केंद्रों की संख्या दोगुना करने का निर्णय लिया गया है.

अप्रैल में नहीं होगा नया शैक्षणिक सत्र

आठवीं से 11वीं तक के विद्यार्थियों का नया शैक्षणिक सत्र अप्रैल की जगह जुलाई-अगस्त से शुरू होगा. इसके अलावा सरकारी विद्यालयों के कक्षा पहली से सातवीं तक के बच्चों की अगली कक्षा में प्रमोशन को लेकर फिलहाल कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. विभागीय स्तर पर इस बात पर विचार किया जा रहा है कि पहली से सातवीं तक के बच्चों को फिलहाल बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाये. विद्यालय खुलने पर इन बच्चों का भी मूल्यांकन किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि राज्य में फिलहाल पहली से सातवीं तक की कक्षा का संचालन शुरू नहीं हुआ है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola