हेमंत सोरेन ने किया ‘मुख्यमंत्री श्रमिक योजना’ का शुभारंभ, इन लोगों को होगा फायदा

Jharkhand News, Ranchi News, CM Hemant Soren, Job Guarantee Scheme, Mukhyamantri Shramik Yojana, Coronavirus Lockdown/Unlock 3.0: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश के श्रमिकों के लिए ‘मुख्यमंत्री श्रमिक योजना’ का शुभारंभ किया.
रांची : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन थोड़ी ही देर में प्रदेश के श्रमिकों के लिए एक बेहतरीन योजना का शुभारंभ किया. शुक्रवार (14 अगस्त, 2020) को श्री सोरेन ने प्रवासी और राज्य के अकुशल कामगारों के लिए ‘मुख्यमंत्री श्रमिक योजना’ का शुभारंभ किया.
कार्यक्रम का आयोजन धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन के नये सभागार में हुआ.. इस योजना के शुभारंभ के लिए कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे हुई. नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे समेत अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद थे.
विभाग के मुताबिक, प्रोजेक्ट भवन के प्रथम तल पर बने नये सभागार में मुख्यमंत्री इस योजना की शुरुआत की. योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए है, अकुशल श्रमिक हैं. लॉकडाउन और कोरोना संकट की वजह से जिनकी आजीविका पर संकट आ गया है.
Also Read: झारखंड के डीजीपी को हटाने पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, राज्य और यूपीएससी को भेजा नोटिस
इस योजना का लाभ उन प्रवासी मजदूरों और राज्य के श्रमिकों को भी मिलेगा, जो अन्य राज्यों से इस संकट के दौर में अपने घर आ गये हैं. ऐसे लोगों को संकट से बाहर निकालने के लिए ही मुख्यमंत्री ने इस योजना की परिकल्पना की थी.
मुख्यमंत्री श्री सोरेन का मानना है कि इस योजना के शुरू होने से कोरोना संकट के कारण उत्पन्न आर्थिक, सामाजिक व्यवस्था को पटरी पर लाने में भी मदद मिलेगी. सूत्रों की मानें, तो महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की तरह ही यह योजना भी लोगों को रोजगार की गारंटी देगा.
योजना के तहत शहरों में रहने वाले 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के अकुशल श्रमिकों को एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी जायेगी. अगर किसी कामगार को आवेदन करने के 15 दिन के अंदर काम नहीं मिलता है, तो वह बेरोजगारी भत्ता का हकदार होगा.
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




