ePaper

Independence day 2020: गृह मंत्रालय ने किया वीरता पुरस्कारों का ऐलान, झारखंड के हिस्से में कुल 24 मेडल, देखें पूरी सूची

Updated at : 14 Aug 2020 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
Independence day 2020: गृह मंत्रालय ने किया वीरता पुरस्कारों का ऐलान, झारखंड के हिस्से में कुल 24 मेडल, देखें पूरी सूची

Independence day 2020, 15 August, Ministry of Home Affairs announces list of medal awardees to the police personnel: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शुक्रवार को गृह मंत्रालय ने वीरता और सर्विस पुरस्कारों का ऐलान कर दिया. मंत्रालय के सूची के मुताबिक, कुल 215 कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक के लिए चयनित किया गया है. 80 लोगों को विशेष सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है. वहीं, 631 लोगों को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक के लिए चुना गया है. कुल पदकों की बात करें तो झारखंड के हिस्से 24 मेडल आए हैं.

गैलेंटरी पुरस्कारों की सूची में पहले स्थान पर जम्मू-कश्मीर पुलिस है. उनके खाते में 81 मेडल गए हैं. इसके बाद दूसरे स्थान सीआरपीएफ (55 मेडल) और तीसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश पुलिस (23 मेडल) है. वहीं महाराष्ट्र से 14 को गैलेंट्री,5 को राष्ट्रपति पदक और 39 को पुलिस पदक दिए गए हैं.

undefined
सूची में इन राज्यों का नाम

गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची के मुताबिक आंध्र प्रदेश पुलिस को 16, अरुणाचल प्रदेश पुलिस को 4, असम पुलिस को 21, छत्तीसगढ़ पुलिस को 14, गोवा पुलिस को एक, गुजरात पुलिस को 19, हरियाणा पुलिस को 12, हिमाचल प्रदेश पुलिस को 4, झारखंड पुलिस को 24, कर्नाटक पुलिस को 18 गैलेंटरी और सर्विस अवॉर्ड मिले हैं.

इसके अलावा केरल पुलिस को 6, मध्य प्रदेश पुलिस को 20, महाराष्ट्र पुलिस को 58, मणिपुर पुलिस को 7, मिजोरम पुलिस को 3, नगालैंड को एक, ओडिशा को 14, पंजाब को 15, राजस्थान को 18, सिक्किम को 2, तमिलनाडु को 23, तेलंगाना को 14, त्रिपुरा को 6, उत्तर प्रदेश पुलिस को 102, उत्तराखंड को 4 और पश्चिम बंगाल को 21 गैलेंटरी और सर्विस अवॉर्ड मिले हैं. अंडमान निकोबार पुलिस को 2, चंडीगढ़ पुलिस को एक, जम्मू-कश्मीर पुलिस को 96, दिल्ली पुलिस को 35, लक्षद्वीप पुलिस को 2, पुदुचेरी पुलिस को एक गैलेंटरी और सर्विस मेडल मिले हैं.

undefined
इन सेनाओं के मेडल

वहीं, असम राइफल्स को 10, बीएसएफ को 52, सीआईएसएफ को 25, सीआरपीएफ को 118, आईटीबीपी को 14, एनएसजी को 4, एसएसबी को 12, आईबी को 36, सीबीआई को 32 और एसपीजी को 5 गैलेंटरी और सर्विस मेडल मिला है. इस साल 215 गैलेंटरी अवार्ड और 711 सर्विस मेडल बांटे गए हैं.

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola