ePaper

झारखंड के लिए खुशखबरी, बहुत जल्द असाध्य एवं दुर्लभ रोगों की हो सकेगी जांच, रिम्स की ये है तैयारी

Updated at : 05 Sep 2023 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के लिए खुशखबरी, बहुत जल्द असाध्य एवं दुर्लभ रोगों की हो सकेगी जांच, रिम्स की ये है तैयारी

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने रिम्स के जेनेटिक्स एवं जीनोमिक्स विभाग द्वारा प्रस्तावित दो बाह्य अनुसंधान परियोजनाओं को अनुदान देने की स्वीकृति दी है. दोनों ही अनुसंधान सिकल सेल एनीमिया के क्षेत्र में होगा.

विज्ञापन

रांची: झारखंड के लिए काफी अच्छी खबर है. बहुत जल्द असाध्य एवं दुर्लभ रोगों की जांच राज्य में शुरू हो जाएगी. झारखंड का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल रिम्स जेनेटिक एवं जीनोमिक्स विभाग को पूर्ण एक्जोम सीक्वेंसिंग करने की तैयारी में जुटा हुआ है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने रिम्स के जेनेटिक्स एवं जीनोमिक्स विभाग द्वारा प्रस्तावित दो बाह्य अनुसंधान परियोजनाओं को अनुदान देने की स्वीकृति दी है. यह रिम्स एवं पूरे झारखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. इन दो परियोजनाओं के साथ ही MBBS-2020 सत्र की छात्रा आकांक्षा सिंह के अनुसंधान प्रस्ताव को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा अल्पावधि छात्रवृत्ति मिली है.

असाध्य एवं दुर्लभ रोगों की हो सकेगी जांच

रिम्स जेनेटिक एवं जीनोमिक्स विभाग को पूर्ण एक्जोम सीक्वेंसिंग करने की तैयारी में जुटा है और जल्द ही असाध्य एवं दुर्लभ रोगों की जांच झारखंड में शुरू होगी. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने रिम्स के जेनेटिक्स एवं जीनोमिक्स विभाग द्वारा प्रस्तावित दो बाह्य अनुसंधान परियोजनाओं को अनुदान देने की स्वीकृति दी है. दोनों ही अनुसंधान सिकल सेल एनीमिया के क्षेत्र में होगा.

Also Read: रिम्स बना झारखंड का पहला अस्पताल जहां हो सकेगी ब्रेन डेड की घोषणा, जानें क्या होगा इसका फायदा

दो बाह्य अनुसंधान परियोजनाओं को अनुदान देने की स्वीकृति

पहली परियोजना का शीर्षक है-सिकल सेल एनीमिया में वासो ओक्लूसिव संकट के लिए नैदानिक प्रोफाइलिंग एवं आनुवंशिक जोखिम कारकों का अध्ययन: एक बहुकेंद्रित केस नियंत्रण अध्ययन.

दूसरी परियोजना का शीर्षक है-उच्च एचबीएफ वाले सिकल सेल एनीमिया रोगियों में संभावित चिकित्सीय लक्ष्य की पहचान करने के लिए एक संपूर्ण रक्त ट्रांसक्रिप्टोमिक अध्ययन.

Also Read: डुमरी उपचुनाव:वोटिंग के बाद जीत को लेकर
क्या बोलीं I.N.D.I.A प्रत्याशी बेबी देवी व एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी

मुख्य अन्वेषक हैं डॉ अनूपा प्रसाद व डॉ अरुण विंसेंट किस्कू

दोनों परियोजनाओं के मुख्य अन्वेषक डॉ अनूपा प्रसाद एवं डॉ अरुण विंसेंट किस्कू हैं. इन परियोजनाओं में डॉ पार्था कुमार चौधरी, डॉ रिषी गुरिया, डॉ गणेश चौहान, डॉ अमित कुमार एवं डॉ सुनील शाक्य भी शामिल हैं.

Also Read: Teachers Day 2023: 19 साल में शिक्षक बने थे गरीब दास, जानकारी ऐसी कि बिना किताब के लेते थे मैथ्स क्लास

आकांक्षा सिंह के अनुसंधान प्रस्ताव को मिली अल्पावधि छात्रवृत्ति

यह रिम्स एवं पूरे झारखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. इन दो परियोजनाओं के साथ ही MBBS-2020 सत्र की छात्रा आकांक्षा सिंह के अनुसंधान प्रस्ताव को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा अल्पावधि छात्रवृत्ति मिली है. इस अनुसंधान प्रस्ताव की मार्गदर्शक डॉ अनूपा प्रसाद हैं. इस परियोजना का कार्य भी जेनेटिक एवं जीनोमिक्स विभाग में होगा.

Also Read: Teachers Day 2023: एक ऐसे शिक्षक, जिन्होंने अपने फंड से सरकारी स्कूल की बढ़ा दी थी रौनक, खर्च किए थे पांच लाख

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola