देवघर-रांची विमान सेवा शुरू, 36 यात्री आए रांची, 30 यात्रियों को लेकर देवघर के लिए उड़ी पहली फ्लाइट

देवघर-रांची विमान सेवा सोमवार से शुरू हो गयी. देवघर से 36 यात्री पहली फ्लाइट से रांची पहुंचे. वहीं रांची से 30 यात्रियों को लेकर देवघर के लिए पहली फ्लाइट उड़ी. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर निदेशक केएल अग्रवाल ने विमान से आये 36 यात्रियों को फूल देकर उनका स्वागत किया.
रांची: रांची से देवघर के लिए विमान सेवा सोमवार से शुरू हुई. विमान दोपहर 2:40 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड हुआ. एयरपोर्ट निदेशक केएल अग्रवाल ने विमान से आये 36 यात्रियों को फूल देकर उनका स्वागत किया. इसके बाद यात्रियों ने इंडिगो के अधिकारियों व कर्मियों के साथ केक काटा. विमान दोपहर 3:05 बजे रांची से देवघर के लिए 30 यात्रियों को लेकर उड़ा.
देवघर-रांची विमान सेवा सोमवार से शुरू
देवघर-रांची विमान सेवा सोमवार से शुरू हो गयी. देवघर से 36 यात्री पहली फ्लाइट से रांची पहुंचे. वहीं रांची से 30 यात्रियों को लेकर देवघर के लिए पहली फ्लाइट उड़ी. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर निदेशक केएल अग्रवाल ने विमान से आये 36 यात्रियों को फूल देकर उनका स्वागत किया. यात्रियों ने इंडिगो के अधिकारियों व कर्मियों के साथ केक काटा.
सप्ताह में तीन दिन इंडिगो की फ्लाइट
आपको बता दें कि इंडिगो का रांची-देवघर विमान 78 सीटर है. विमान संख्या 6ई7964 रांची से दोपहर 3:25 बजे उड़ान भरेगा और शाम 4:25 बजे देवघर पहुंचेगा, वहीं यह विमान शाम 4:45 बजे देवघर से उड़ान भरेगा और 55 मिनट में रांची में लैंड करेगा. यह विमान रांची से देवघर सप्ताह में तीन दिन – सोमवार, बुधवार और शनिवार को उड़ान भरेगा.
Also Read: झारखंड: मैट्रिक की परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, 1 की हालत गंभीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










