ePaper

झारखंड की आदिवासी बच्ची पर गुरुग्राम में अमानवीय अत्याचार, सिमडेगा से कल हरियाणा जायेगी टीम

Updated at : 08 Feb 2023 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड की आदिवासी बच्ची पर गुरुग्राम में अमानवीय अत्याचार, सिमडेगा से कल हरियाणा जायेगी टीम

गुरुग्राम पुलिस ने झारखंड के सिमडेगा जिला के ठेठईटांगर ब्लॉक की रहने वाली आदिवासी बच्ची को मुक्त करवाया. निशिकांत ने बताया कि बच्ची का मामा ही उसे ले गया था. लड़की की बड़ी बहन को भी उसका मामा ले गया था. वह अब भी लापता है. उसके बारे में परिवार के किसी सदस्य को कोई जानकारी नहीं है.

विज्ञापन

झारखंड की एक आदिवासी बच्ची पर हरियाणा के गुरुग्राम शहर में अमानवीय अत्याचार का मामला सामने आया है. बच्ची को गर्म सलाख से जलाया गया. उसे बड़ी ही बेरहमी से पीटा गया. बच्ची के कान फूल गये हैं. उसकी बांहों पर दाग हैं. गुरुग्राम में रहने वाले दंपती ने बच्ची को बंधक बना रखा था. उस पर लगातार अत्याचार कर रहा था. आखिरकार मंगलवार को इस बच्ची को क्रूर दंपती के चंगुल से मुक्त करा लिया गया. झारखंड एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम उसे लाने के लिए बृहस्पतिवार को गुरुग्राम रवाना होगी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी लिया संज्ञान, दिये ये निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गैर सरकारी संस्था शक्तिवाहिनी के पत्र का संज्ञान लेते हुए झारखंड पुलिस, सिमडेगा प्रशासन और झारखंड की महिला एवं बाल कल्याण विभाग की मंत्री जोबा माझी को एक्शन लेने का निर्देश दिया है. सीएम के निर्देश पर पूरा प्रशासनिक अमला तेजी से काम कर रहा है. सिमडेगा के ठेठईटांगर प्रखंड स्थित बच्ची के परिवार से शक्तिवाहिनी के प्रतिनिधि ने संपर्क किया है.

बच्ची की मां को लेकर गुरुग्राम जायेगी सिमडेगा पुलिस

सिमडेगा के एसपी के निर्देश पर बच्ची की मां को पुलिस ने ठेठईटांगर बुला लिया है. बच्ची को सिमडेगा लाने के लिए हरियाणा जाने वाली टीम के साथ उसकी मां को भी ले जाया जायेगा. शक्तिवाहिनी के निदेशक निशिकांत ने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण आयोग को बच्ची को बंधक बनाकर उससे बाल श्रम कराने और उस पर अत्याचार के बारे में गुप्त सूचना मिली थी.

Also Read: सिमडेगा की 13 साल की बच्ची को बंधक बनाकर हरियाणा में कराया जा रहा था काम, हेमंत सोरेन बोले- कार्रवाई करें
लड़की की बड़ी बहन अब भी है लापता

आयोग के निर्देश पर गुरुग्राम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड के सिमडेगा जिला के ठेठईटांगर ब्लॉक की रहने वाली आदिवासी बच्ची को मुक्त करवाया. निशिकांत ने बताया कि बच्ची का मामा ही उसे ले गया था. लड़की की बड़ी बहन को भी उसका मामा ले गया था. वह अब भी लापता है. उसके बारे में परिवार के किसी सदस्य को कोई जानकारी नहीं है.

बच्ची के मामा की तलाश में जुटी सिमडेगा पुलिस

निशिकांत ने बताया कि जिस बच्ची को मुक्त कराया गया है, उसकी दो और बहनें हैं. एक बहन गांव में माता-पिता के साथ रहती है. दो बहनों को उसका मामा काम दिलाने के नाम पर ले गया था. एक बच्ची का रेस्क्यू कर लिया गया है, लेकिन उसकी बड़ी बहन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. उसका भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है. सिमडेगा पुलिस उसके मामा की भी तलाश में जुट गयी है.

Also Read: Human Trafficking In Jharkhand : नौकरी दिलाने के नाम पर लड़कियों को बाहर भेजनेवाले गिरोह के लोग हुए गिरफ्तार
नशे में धुत रहता है लड़की का पिता

बताया जा रहा है कि लड़की का पिता नशेड़ी है. 24 घंटे नशे में धुत रहता है. इसलिए बच्ची की मां को शाम में ही ठेठईटांगर बुला लिया गया. उसे यहीं रखा जायेगा और बृहस्पतिवार को पुलिस की टीम के साथ हरियाणा भेजा जायेगा. एसपी ने कहा है कि पूरे मामले की गहन जांच होगी. वहीं, सिमडेगा के डीसी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बताया है कि बच्ची को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा.

बच्ची पर अत्याचार करने वाला दंपती गिरफ्तार

उधर, हरियाणा के गुरुग्राम में जिस दंपती ने बच्ची को बंधक बना रखा था, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पति-पत्नी दोनों नौकरी करते थे. पति वर्क फ्रॉम होम कर रहा था, जबकि पत्नी काम करने के लिए ऑफिस जाती थी. सिमडेगा की यह छोटी-सी बच्ची दिन भर घर का सारा काम करती थी. काम में थोड़ी सी गलती हो जाती, तो उसकी पिटाई कर दी जाती थी. पति-पत्नी दोनों ही उस पर अत्याचार करते थे.

Also Read: Human Trafficking News Jharkhand : मानव तस्करी को लेकर एक्शन में झारखंड सरकार, तस्करों से छुड़ा करायी ब्रेन मैपिंग, अब संवर रही जिंदगी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola