ePaper

सिमडेगा की 13 साल की बच्ची को बंधक बनाकर हरियाणा में कराया जा रहा था काम, हेमंत सोरेन बोले- कार्रवाई करें

Updated at : 08 Feb 2023 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा की 13 साल की बच्ची को बंधक बनाकर हरियाणा में कराया जा रहा था काम, हेमंत सोरेन बोले- कार्रवाई करें

शक्तिवाहिनी एक्‍सेस टू जस्टिस प्रोजेक्‍ट टीम और चाइल्‍डलाइन गुरुग्राम ने बच्‍ची के परिजनों से संपर्क किया है, ताकि बच्ची को परिवार को सौंपा जा सके. साथ ही इस परिवार की मदद की जा सके. शक्तिवाहिनी ने सिमडेगा जिले के एसपी से भी बात की है, ताकि बच्‍चों को की तस्करी करने वाले गिरोह को सजा दिलायी जा सके.

विज्ञापन

Jharkhand Child Trafficking News: झारखंड के सिमडेगा जिला की एक नाबालिग बच्ची को हरियाणा से मुक्त कराया गया है. गुरुग्राम में उससे अमानवीय तरीके से काम करवाया जा रहा था. 13 साल की इस बच्ची को एक दंपती ने बंधक बनाकर रखा था और उससे अमानवीय व्यवहार हो रहा था. मंगलवार को बच्ची को मुक्त करवा लिया गया है. उसे अब उसके परिवार से मिलाने की व्यवस्था की जा रही है. सूचना मिलने के बाद सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन ने दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश पुलिस को दिया है.

झारखंड पुलिस को निर्देश- एफआईआर कर सख्त कार्रवाई करें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को ट्विटर पर झारखंड पुलिस को टैग करते हुए लिखा है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करें और इसकी सूचना दें. सीएम ने कहा है कि जानकारी के अनुसार, बिटिया सिमडेगा से है. इसलिए सिमडेगा के उपायुक्त से कहा है कि बिटिया को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाते हुए उसकी राज्य वापसी सुनिश्चित करें. उसे शिक्षा और सरकारी योजनाओं से जोड़ें और इसकी सूचना दें. साथ ही महिला एवं बाल विकास मंत्री जोबा माझी से भी इस मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया है.

शक्तिवाहिनी,  चाइल्डलाइन गुरुग्राम ने बच्ची के परिजनों से किया संपर्क

शक्तिवाहिनी एक्‍सेस टू जस्टिस प्रोजेक्‍ट टीम और चाइल्‍डलाइन गुरुग्राम ने बच्‍ची के परिजनों से संपर्क किया है, ताकि बच्ची को उसके परिवार को सौंपा जा सके. साथ ही इस परिवार की मदद की जा सके. शक्तिवाहिनी ने सिमडेगा जिले के एसपी से भी बात की है, ताकि बच्‍चों को की तस्करी करने वाले गिरोह को सजा दिलायी जा सके.

Also Read: मानव तस्करी के शिकार झारखंड के चार बच्चे दिल्ली से रेस्क्यू, CM हेमंत सोरेन के प्रयास का दिखा असर
ह्यूमन ट्रैफिकिंग व बांडेड लेबर एक्ट के तहत केस दर्ज करने की मांग

ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने की दिशा में काम कर रही गैर सरकारी संस्था शक्तिवाहिनी ने मांग की है कि पुलिस इस मामले में ह्यूमन ट्रैफिकिंग और बांडेड लेबर एक्ट के तहत केस दर्ज करे, क्‍योंकि पीड़िता को बहला फुसलाकर सिमडेगा से ले जाया गया था और उसे एक अमीर आदमी के घर में कैद करके उससे काम करवाया जा रहा था.

बच्ची से की जाती थी मारपीट

मासूम बच्ची को घरेलू काम करने के लिए मजबूर किया गया और उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की जाती रही. इतना ही नहीं, इस बच्ची को कभी मेहनताना भी नहीं दिया गया. शक्तिवाहिनी एक्‍सेस टू जस्टिस प्रोजेक्‍ट टीम नाबालिग की काउंसलिंग में भी मदद कर रही है. शक्तिवाहिनी एक्‍सेस टू जस्टिस प्रोजेक्‍ट टीम और चाइल्‍डलाइन गुरुग्राम ने पुलिस से नाबालिग की आयु को वेरिफाई करने का भी आग्रह किया है, ताकि पीड़िता को हर संभव सहयोग और मुआवजा सरकार की ओर से मिल सके.

Also Read: EXPLAINER: झारखंड समेत इन राज्यों में होती हैं मानव तस्करी की सबसे ज्यादा घटनाएं, जानें अपने राज्य का हाल
जल्द से जल्द भारत सरकार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग बिल पास करवाये

नाबालिग को बुरी तरह से पीटने और जबरन कैद में रखकर काम करवाने के इस अमानवीय कृत्य पर शक्तिवाहिनी के कार्यकारी निदेशक निशिकांत ने कहा कि यह घटना हम सबको याद दिलाती है कि हमारे समाज में बच्‍चों का शोषण बदस्‍तूर जारी है. हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि वह बच्‍चों के साथ हो रहे इस तरह के शोषण का संज्ञान ले और संसद में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग बिल को जल्द से जल्द पारित करवाये, ताकि इस अपराध में लिप्त लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके.

बाल संरक्षण आयोग और हरियाणा सरकार से हेमंत सोरेन का आग्रह

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और हरियाणा सरकार से आग्रह किया है कि इस गंभीर मामले का संज्ञान लें और लड़की को उसके परिवार के पास वापस लाने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करें.

बच्ची को लाने कल हरियाणा जायेगी टीम : सिमडेगा डीसी

मुख्यमंत्री श्री सोरेन के आदेश के बाद सिमडेगा के उपायुक्त ने सीएम को बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है. एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम बच्ची को रेस्क्यू करने के लिए बृहस्पतिवार को प्रस्थान करेगी. बच्ची को चिकित्सा, शिक्षा, पुनर्वास एवं योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से उपलब्ध कराया जायेगा.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola