Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: हटिया में लोगों को ‘मोदी आहार’, जमकर हो रहा विधायक का प्रचार
Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE : हटिया में लोगों को ‘मोदी आहार’, जमकर हो रहा विधायक का प्रचार, दिल्ली से पैदल झारखंड आ गये चंदवा-लातेहार के तीन मजदूर, खिलाड़ी से लेकर बच्चे तक परेशान, शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा एलान
हटिया में लोगों को ‘मोदी आहार’

हटिया के विधायक नवीन जयसवाल ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों के बीच ‘मोदी आहार’ का वितरण करवाया.
धुर्वा के सामुदायिक भवन में समाजसेवी कर रहे अन्नदान
भूखे-प्यासे पैदल पश्चिम बंगाल के मालदा जा रहे 17 लोगों को धुर्वा में चूड़ा-गुड़ दिया गया, ताकि आगे के सफर में उन्हें सहूलियत हो.
लोहरदगा में हर तरफ छायी हुई है वीरानी

लोहरदगा जिला में लॉकडाउन का व्यापक असर देखा जा रहा है. जरूरी सामान खरीदने के लिए लोग कुछ देर के लिए बाहर निकलते हैं और फिर अपने घर में दुबक जाते हैं. सबसे ज्यादा भीड़ दवाई दुकान पर देखी जा रही है.
साहिबगंज में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करा रही पुलिस

साहिबगंज की पुलिस ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराना शुरू कर दिया है. सब्जी बाजारों में भीड़ नहीं लगने दी जा रही. इसके लिए मंडी के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग कर दी गयी है. किसी भी प्रकार के वाहन को बाजार में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है.
दिल्ली से पैदल चंदवा-लातेहार पहुंच गये मजदूर

लॉकडाउन के दौरान परेशानी झेल रहे मजदूरों को रविवार को इटखोरी पुलिस का सहारा मिला. दिल्ली से पैदल चलकर अपने घर चंदवा-लातेहार जा रहे मजदूरों को इटखोरी थाना की पुलिस ने अखबार के वाहन से चतरा भिजवाया. फैक्ट्रियां बंद होने की वजह से ये मजदूर बेरोजगार हो गये. रास्ता का अनुभव नहीं था, सो चौपारण होकर इटखोरी के रास्ते अपने घर जा रहे हैं.
रांची : झारखंड में लॉकडाउन की वजह से खिलाड़ी से लेकर स्कूल जाने वाले बच्चे तक परेशान हैं. इस बीच शिक्षा मंत्री ने एक बड़ा एलान किया है. अभिभावकों को बड़ी राहत देते हुए शिक्षा मंत्री जगरनाथ ने कहा है कि वह यह सुनिश्चित करवायेंगे कि कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से लॉकडाउन के समय की फीस और बस का किराया कोई भी स्कूल अभिभावक से वसूल न करे. उन्होंने कहा कि सरकार आपदा की इस घड़ी में लोगों की हरसंभव मदद करने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में यह भी सुनिश्चित किया जायेगा, कि जितने दिन स्कूल बंद रहें, उतने दिनों की ट्यूशन फीस और बस का किराया बच्चों के अभिभावकों से न लिये जायें. उधर, कैंप में प्रैक्टिस कर रहे तीरंदाजों को कोरोना वायरस की वजह से अपने घर जाने का मौका नहीं मिल पा रहा है. वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रैक्टिस कर रही हैं.
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
