ePaper
Live Updates

Coronavirus in Jharkhand LIVE Update: झारखंड में 24 घंटे में कोरोना से 7 लोगों की मौत

Updated at : 12 Jul 2020 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Jharkhand LIVE Update: झारखंड में 24 घंटे में कोरोना से 7 लोगों की मौत

Coronavirus in Jharkhand LIVE Update : झारखंड में आज कोरोना से चार और मरीजों की मौत हो गयी. रिम्स में तीन, जबकि जमशेदपुर के टीएमएच में एक संक्रमित की मौत हुई है. इसके साथ ही कोरोना से मरनेवालों की संख्या 30 हो गयी. झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3680 पहुंच गया है. अब तक 2263 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. राज्य में फिलहाल 1393 एक्टिव मामले हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:49 PM. 12 Jul 209:49 PM. 12 Jul

झारखंड में कोरोना से 24 घंटे में 7 लोगों की मौत 

झारखंड में 24 घंटों में 7 लोगों की मौत को गयी है. ऐसा पहली बार हुआ है कि एक दिन में 7 लोगों की कोरोना से मौत हुई हो. इसके साथ ही झारखंड में कोरोना के कारण मरने वालों को संख्या 30 हो गयी है.

5:58 PM. 12 Jul 205:58 PM. 12 Jul

देवघर आने वाले हर शख्स को करानी होगी कोरोना की जांच

किसी भी अन्य राज्य से झारखंड आने वाले लोगों को देवघर में प्रवेश करने पर अनिवार्य रूप से कोरोना की जांच करानी होगी. रिपोर्ट आने तक सरकारी कोरेंटिन में रहना होगा. ऐसा नहीं करने पर दोषी व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. देवघर पुलिस ने यह जानकारी दी है.

5:25 PM. 12 Jul 205:25 PM. 12 Jul

झारखंड में 24 घंटे में कोरोना से 6 लोगों की मौत

झारखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे 6 लोगों को की 24 घंटे के भीतर मौत हो गयी है. सबसे ज्यादा 4 लोगों ने रिम्स में दम तोड़ा.

2:40 PM. 12 Jul 202:40 PM. 12 Jul

दुमका नगर थानेदार शेड में सुन रहे शिकायत

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए दुमका नगर थाने का मुख्य भवन बंद कर दिया गया. थाने का दैनिक कार्य अब परिसर में बने शेड में किया जा रहा है. थाना प्रभारी संजय मालवीय लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं.

Coronavirus in Jharkhand LIVE Update: झारखंड में 24 घंटे में कोरोना से 7 लोगों की मौत
2:40 PM. 12 Jul 202:40 PM. 12 Jul

झारखंड में आज चार और मौत

झारखंड में आज कोरोना से चार और मरीजों की मौत हो गयी. रिम्स से तीन, जबकि जमशेदपुर के टीएमएच से एक संक्रमित की मौत हुई है. टीएमएच में शनिवार देर रात कोरोना से 55 वर्षीय सोनारी निवासी व्यक्ति की मौत हो गई. टीएमएच में कोरोना से यह तीसरी मौत है. झारखंड में कोरोना से मरनेवालों की संख्या बढ़कर 29 हो गयी है.

2:40 PM. 12 Jul 202:40 PM. 12 Jul

कोरोना का आंकड़ा पहुंचा 3680

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 162 नये केस सामने आये हैं. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3680 पहुंच गया है. अब तक 2263 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. राज्य में फिलहाल 1393 एक्टिव मामले हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

2:40 PM. 12 Jul 202:40 PM. 12 Jul

पेट्रोल पंप व लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

पलामू जिले में पेट्रोल पंप का मालिक कोरोना संक्रमित पाया गया है. उपायुक्त के निर्देश पर पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है. इसके साथ ही मेदिनीनगर के मदीना रोड स्थित लाइफलाइन हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है. इसे सेनिटाइज किया जा रहा है.

2:40 PM. 12 Jul 202:40 PM. 12 Jul

भागलपुर से इलाज करा कर लौटा था मृतक

गोड्डा सदर अस्पताल में 45 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है. कोरोना संक्रमित व्यक्ति पंचायत सचिव था, जिसे महागामा से गोड्डा सदर अस्पताल लाया गया था. गोड्डा सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा ने बताया कि मौत का कारण कोरोना संक्रमण है. कुछ दिन पहले ही मृतक टाइफाइड का इलाज कराकर भागलपुर से लौटा था.

2:40 PM. 12 Jul 202:40 PM. 12 Jul

रिकॉर्ड 4826 टेस्ट

झारखंड में शनिवार को रिकॉर्ड 4826 सैंपल की जांच हुई है. यह अब तक की सबसे अधिक जांच है. शनिवार को 4981 लोगों के सैंपल लिये गये. अब तक एक लाख 82 हजार 708 लोगों के सैंपल लिये गये हैं. एक लाख 76 हजार 858 सैंपल की जांच हो चुकी है. बैकलॉग में 5850 सैंपल हैं.

7:57 AM. 12 Jul 207:57 AM. 12 Jul

32 मरीज हुए स्वस्थ

11 जुलाई को राज्यभर से 32 मरीज स्वस्थ हुए. पूर्वी सिंहभूम से 13, धनबाद से सात, कोडरमा-रांची से चार-चार, खूंटी से एक, सरायकेला, रामगढ़ और हजारीबाग से एक-एक मरीज स्वस्थ हुए.

7:57 AM. 12 Jul 207:57 AM. 12 Jul

गया पहुंच गया कोरोना संक्रमित

रांची में नामकुम से मिला एक मरीज बिहार का है. उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. जब प्रशासन ने उससे फोन पर संपर्क किया तो उसने बताया कि वह गया पहुंच गया है.

7:57 AM. 12 Jul 207:57 AM. 12 Jul

जैप के डीएसपी कोरोना पॉजिटिव

रांची में जैप के एक डीएसपी कोरोना संक्रमित मिले हैं. मेदांता के एक डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. वह जगन्नाथपुर में रहते हैं. मेडिका में इलाजरत एक मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है. पिस्का मोड़ व सीआइपी कांके का भी एक कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. बूटी मोड़ से एक, सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से एक, अरगोड़ा से एक, धुर्वा से एक, डोरंडा से एक और स्टेशन रोड से दो संक्रमित मरीज मिले हैं.

7:57 AM. 12 Jul 207:57 AM. 12 Jul

डबलिंग रेट 17 दिन

कोरोना संक्रमित मरीजों के दोगुने होने की दर जहां भारत में 20.54 दिन है, वहीं झारखंड में 17.01 दिन हो गया है. रिकवरी रेट भी देश में 62.77 प्रतिशत है, जबकि झारखंड में 61.58 प्रतिशत है.

7:57 AM. 12 Jul 207:57 AM. 12 Jul

देश से एक प्रतिशत अधिक हुई संक्रमण दर

झारखंड में मरीजों की संक्रमण दर देश से एक प्रतिशत अधिक हो गयी है. भारत में यह दर 3.43 प्रतिशत है, जबकि झारखंड में 4.16 प्रतिशत हो गयी है.

7:57 AM. 12 Jul 207:57 AM. 12 Jul

गढ़वा जिले से सर्वाधिक 21 संक्रमित

11 जुलाई को गढ़वा से 21, रांची से 15, कोडरमा व पूर्वी सिंहभूम से 13-13, चतरा से 12, रामगढ़ से 10, गुमला से आठ, पलामू से सात, गिरिडीह-बोकारो से छह-छह, धनबाद-लोहरदगा से पांच-पांच, सरायकेला से चार, साहिबगंज से चार, पाकुड़-लातेहार से तीन-तीन, हजारीबाग, देवघर, जामताड़ा से दो-दो, प. सिंहभूम,सिमडेगा,गोड्डा से एक-एक पॉजिटिव मिले हैं.

7:57 AM. 12 Jul 207:57 AM. 12 Jul

कोरोना के 1383 एक्टिव केस

राज्य में अब तक 3663 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. 2249 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. इस समय कोरोना के 1383 एक्टिव केस हैं.

7:57 AM. 12 Jul 207:57 AM. 12 Jul

2249 संक्रमित हुए स्वस्थ

झारखंड में पिछले 24 घंटे में 32 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं. अब तक राज्य में 2249 संक्रमित मरीजों ने कोरोना की जंग जीत ली है और अस्पताल से छुट्टी के बाद अपने घर लौट चुके हैं.

7:57 AM. 12 Jul 207:57 AM. 12 Jul

3663 कोरोना पॉजिटिव मरीज

झारखंड में पिछले 24 घंटे में 145 नये कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के साथ ही आंकड़ा 3663 पहुंच गया है. 11 जुलाई को राज्य के 24 जिलों में खूंटी को छोड़कर 23 जिलों से 145 नये कोरोना मरीज पाये गये हैं.

7:57 AM. 12 Jul 207:57 AM. 12 Jul

23 जिलों में मिले नये कोरोना पॉजिटिव

झारखंड में कोरोना का कहर जारी है. पिछले 24 घंटे में शनिवार (11 जुलाई) को राज्य के खूंटी जिले को छोड़ कर 23 जिलों से 145 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. गिरिडीह व गोड्डा के एक-एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गयी है. गोड्डा के सदर अस्पताल में कोरोना संक्रमित महगामा के पंचायत सचिव की मौत हो गयी. राज्य में कोरोना से अब तक 25 की मौत हो चुकी है.

6:49 AM. 12 Jul 206:49 AM. 12 Jul

145 नये कोरोना पॉजिटिव

पिछले 24 घंटे में झारखंड से 145 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3663 पहुंच गया है. दो और संक्रमितों की मौत हो गयी है. इससे कोरोना से मरनेवालों की संख्या 25 हो गयी है. 2249 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. राज्य में फिलहाल कोरोना के 1383 एक्टिव मामले हैं.

6:49 AM. 12 Jul 206:49 AM. 12 Jul

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola