Coronavirus in Jharkhand : कोरोना संक्रमण के मामले में टॉप पर रांची, जानिए झारखंड के किस जिले में कितने कोरोना पॉजिटिव ?
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Aug 2020 2:57 PM
Coronavirus in Jharkhand : झारखंड में तेजी से कोरोना का जाल फैलता जा रहा है. कोरोना संक्रमण के मामले में अपनी रांची टॉप पर है. यहां सर्वाधिक 2122 संक्रमित पाये जा चुके हैं. दूसरे नंबर पर जमशेदपुर है. यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1969 हो गयी है. आइये जानते हैं कि राज्य के सभी 24 जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या कितनी पहुंच गयी है ?
Coronavirus in Jharkhand : झारखंड में तेजी से कोरोना का जाल फैलता जा रहा है. कोरोना संक्रमण के मामले में अपनी रांची टॉप पर है. यहां सर्वाधिक 2122 संक्रमित पाये जा चुके हैं. दूसरे नंबर पर जमशेदपुर है. यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1969 हो गयी है. आइये जानते हैं कि राज्य के सभी 24 जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या कितनी पहुंच गयी है ?
Also Read: Coronavirus In Jharkhand : कोरोना वैक्सीन आने के बाद खुले स्कूल, 64.03 फीसदी अभिभावकों की है इच्छा
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 878 नये संक्रमित मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 11366 पहुंच गया है. छह संक्रमितों की मौत भी हो गयी है. इसके साथ ही कोरोना से मरनेवालों की संख्या 110 हो गयी है. 4343 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राज्य में 6913 एक्टिव मामले हैं, जिनका विभिन्न जिलों के कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
Also Read: Coronavirus in Jharkhand LIVE Update : कोरोना के कुल मामले 11366, झारखंड में मृतकों की संख्या 110, ठीक हुए 4343 मरीज
रांची में 2122, जमशेदपुर में 1969, हजारीबाग में 615, धनबाद में 528. कोडरमा में 567, सिमडेगा में 519, गढ़वा में 437, रामगढ़ में 393, गिरिडीह में 582, गुमला में 41, चतरा में 59, पलामू में 424, लातेहार में 268, लोहरदगा में 50, चाईबासा में 286, पाकुड़ में 238, सरायकेला में 241, साहेबगंज में 196, बोकारो में 269, देवघर में 324, गोड्डा में 124, दुमका में 111, जामताड़ा में 85 एवं खूंटी में 82 संक्रमित पाये गये हैं.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










